लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सभी परिवारों को बांटी जाएगी आईवरमैक्टिन दवा की किट

By भाषा | Updated: May 12, 2021 11:51 IST

Open in App

देहरादून, 12 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार आम जनता में संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य के सभी परिवारों को आईवरमैक्टिन औषधि उपलब्ध कराएगी ।

यह निर्णय राज्य स्तरीय क्लिनिकल टैक्निकल कमेटी की संस्तुति के आधार पर लिया गया है जिसमें टैबलेट आईवरमैक्टिन को 'मास कीमोप्रोफिलैक्सिस' के तौर पर इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है। इसका अर्थ है कि इस दवा को सामूहिक रूप से विषाणु की रोकथाम के लिए जनता के बीच बांटा जा सकता है।

इस संबंध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए टीकाकरण के अलावा आमजन में संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने हेतु प्रारंभिक रोकथाम के लिए यह आवश्यक हो गया है कि इस संक्रमण पर प्रभावी रूप से काम करने वाली औषधि आईवरमैक्टिन को 'मास कीमोप्रोफिलैक्सिस' के तौर पर दिया जाए।

राज्य के सभी परिवारों को आईवरमैक्टिन की 12 एमजी की टैबलेट की एक किट तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी जिसके वितरण की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी के माध्यम से होगी।

अधिकारियों ने बताया कि 24 टैबलेट का एक किट तैयार कर हर परिवार को दिया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि औषधि के प्रयोग संबंधी दिशानिर्देशों का विवरण किट में रखा जाए तथा नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन दवाओं के वितरण की सूचना राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों को भेजी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो