लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वरा के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 11:48 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। एएनआई ने आयकर विभाग के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। एएनआई ने आयकर विभाग के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे संबंद्ध एक ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में अनियमितता पाई गई है।

दूसरी तरफ कर्नाटक स्टेट एपेक्स कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के.एन.राजन्ना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के.शिवकुमार के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले के संबंध में राजन्ना को पेश होना पड़ा। राजन्ना भी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और विधायक रह चुके हैं।

ईडी ने तीन सितंबर को शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। शिवकुमार अभी ईडी की हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या और कांग्रेस विधायिका लक्ष्मी हेब्बलकर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ कर चोरी तथा हवाला कारोबार को लेकर आयकर विभाग द्वारा बेंगलुरू की एक अदालत में दायर आरोपपत्र के आधार पर पिछले साल सितंबर में मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :कर्नाटकआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?