लाइव न्यूज़ :

पर्दे के पीछे की राजनीति करना संघ का स्वभाव: डोटासरा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:55 IST

Open in App

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पर्दे के पीछे की राजनीति करना और मौका मिलने पर भ्रष्टाचार में शामिल होना संघ का स्वभाव है । डोटासरा ने आरोप लगाया, 'संघ की पाठशाला में ऐसी ओछी बातें ही सिखाई जाती है।'कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ संघ नेता निंबाराम अब भी डर के मारे छिपे हुए हैं. दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग पर्दे के पीछे से शासन चलाते हैं और मौका मिलते ही भ्रष्टाचार करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें (निंबाराम) को जांच का सामना करना चाहिए और बताना चाहिए कि वह दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कभी दिल्ली तो कभी लखनऊ में छिप जाते है लेकिन छिपने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस में मामला है तो उन्हें आकर जांच में अपनी बात रखनी होगी। उल्लेखनीय है कि संघ पदाधिकारी निम्बाराम का नाम उन लोगो में शामिल है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। उन्होंने भाजपा द्वारा पंचायती चुनाव को लेकर जारी ब्लेक पेपर पर कहा कि ‘‘भाजपा ने ढाई साल में ट्वीटर चलाना, इस तरीके के फर्जी और झूठे कागज जारी करना, आपस की लडाई लड़ना, अपने नेताओं को कमजोर करना, मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री का खेल खेलने के अलावा कुछ नहीं किया है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देखिये ढाई साल बाद केन्द्र में राजस्थान से तीन-तीन मंत्री हैं लेकिन उन्होंने एक रूपये का काम कर नहीं पाये । अब केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में वो फिर आर्शीवाद लेने आ रहे हैं, किस मुंह से आ रहे है मेरे को समझ में नहीं आ रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

भारतकुनो राष्ट्रीय उद्यानः नामीबियाई चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म, वीडियो वायरल

कारोबारअरावली की पहाड़ियों को लेकर इतनी आशंका क्यों?

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

भारतबिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव, 3 प्रभारी और 4 सह प्रभारी नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज