लाइव न्यूज़ :

भूमि मालिकों के लिए मुआवजा सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है्: अदालत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:14 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि जब सरकार किसी सार्वजनिक कार्य के लिए भूमि का अधिग्रहण करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करती है, तो यह सुनिश्चित करना भी उसका दायित्व है कि भूमालिकों को उसका मुआवजा मिले।

न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय की गई मुआवजा राशि को चुनौती देने वाली भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की याचिका 17 नवंबर को खारिज कर दी।

अदालत ने एनएचएआई को निर्देश दिया कि वह उन दो महिलाओं को मुआवजे की राशि दे, जिनकी जमीन का सार्वजनिक कार्यों के लिए अधिग्रहण किया गया है।

एनएचएआई ने उपायुक्त (भूमि अधिग्रहण) नासिक के पांच जनवरी, 2017 के आदेश को खारिज किए जाने का अनुरोध किया था।

इस आदेश के तहत, नासिक के राहुद गांव में 3,000 वर्ग मीटर जमीन की मालिक मालतीबाई पवार और 1,900 वर्ग मीटर जमीन की मालिक उज्ज्वला थोराट को मुआवजा देने को कहा गया था। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग तीन को चौड़ा करने के मकसद से उनकी भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था।

एनएचएआई को 2,700 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर पर मुआवजा देने का आदेश दिया गया था, जिसे बाद में कम करके 2,200 रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया था।

नासिक सत्र अदालत ने अक्टूबर 2018 में इस राशि को बरकरार रखा था, जिसके बाद एनएचएआई ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायमूर्ति जाधव ने कहा कि सरकार जब भूमालिकों की इच्छा के विरुद्ध सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के अपने अधिकार का इस्तेमाल करती है, तो यह सुनिश्चित करना सरकारी निकाय का दायित्व बनता है कि जिस व्यक्ति की जमीन का अधिग्रहण किया गया उसे कानूनी प्राधिकारी द्वारा घोषित मुआवजा राशि दी जाए।

पीठ ने याचिका खारिज कर दी, लेकिन इसके क्रियान्वयन पर 12 जनवरी 2021 तक रोक लगा दी, ताकि एचएचएआई को अदालत के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का समय मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज