लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने निकाय चुनाव में प्रकाश अंबेडकर के साथ समझौते पर कहा, "कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) मिलकर लड़ें तो बेहतर है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2023 11:34 IST

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने आगामी निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर के बीच हुए समझौते पर कहा कि दोनों दलों के बातचीत में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने उद्धव ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर के बीच हुए चुनावी समझौते से पल्ला झाड़ाशरद पवार ने कहा कि उनकी ठाकरे और आंबेडकर के बीच हुए समझौते में कोई भूमिका नहीं हैशरद पवार ने कहा कि चुनाव तो कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) को मिलकर लड़ना चाहिए

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के कई निकायों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कहा कि वह शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के बीच हुई किसी भी तरह की बातचीत में शामिल नहीं हैं।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रविवार को कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर के बीच हुए किसी भी तरह के चुनावी समझौते या बातचीत में किसी तरह की भूमिका नहीं निभाई है।

जब पत्रकारों ने पवार से पूछा कि क्या एनसीपी अंबेडकर की पार्टी के साथ समझौता करने के पक्ष में है। इसके जवाब में शरद पवार ने कहा, "मैं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और प्रकाश आंबेडकर के बीच हुए बातचीत या समझौते की जानकारी नहीं रखता हूं  लेकिन जहां तक मेरा मानना है कि चुनाव तो कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) को ही मिलकर लड़ना चाहिए।"

वहीं शरद पवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश अंबेडकर ने कहा, "चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए मुद्दे और बातें जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगी। लेकिन यह तथ्य तो बिल्कुल सही है कि शिवसेना और हमारी पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी मिलकर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे।"

मालूम हो कि इस साल 23 जनवरी को उद्धव ठाकरे की शिवसेना और वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच महाराष्ट्र के कई शहरों में होने वाले निकाय चुनावों से पहले गठबंधन हुआ था। ठाकरे के इस कदम को राज्य के निकाय चुनावों से पहले दलितों के बीच अपने समर्थन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन इस समझौते में एक पेंच है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी महाविकास अघाड़ी की घटक है, जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं। 

टॅग्स :शरद पवारउद्धव ठाकरेकांग्रेसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज