लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुसलमानों के साथ हिंसा को देख होता है दुख-जहांगीरपुरी-खरगोन हिंसा पर बोली अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी, कहा हिंदुत्व को पूरे विश्व में कही नहीं है खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2022 14:29 IST

पद्मा लक्ष्मी ने भारतीयों से अपील करते हुए कहा, "भारत या कहीं ओर हिंदुत्व को कोई खतरा नहीं है। सच्ची आध्यात्मिकता में किसी तरह की नफरत के बीज बोने की कोई जगह नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देपद्मा लक्ष्मी भारतीय मुस्लिमों के हालत पर काफी चिंतित है। उन्होंने कहा है कि हिन्दूओं को कोई खतरा नहीं है। पद्मा लक्ष्मी एक भारतीय-अमेरिकी सुपरमॉडल और लेखिका है।

मुंबई: भारतीय-अमेरिकी सुपरमॉडल और लेखिका पद्मा लक्ष्मी ने बुधवार को कहा कि भारत में या कहीं और हिंदुत्व को कोई खतरा नहीं है। पद्मा लक्ष्मी ने भारत में हाल में ही हुई अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को ‘‘इस प्राचीन, विशाल भूमि’’ पर शांतिपूर्वक रहना चाहिए। 51 साल की पद्मा लक्ष्मी ने इस मामले में कई ट्वीट्स किए है। उन्होंने ट्वीट्स के माध्यम से कहा कि देश में ‘‘व्यापक पैमाने पर मुस्लिम विरोधी’’ बयानबाजी चल रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि हिंदू ‘‘इस डर पैदा करने’’ और ‘‘दुष्प्रचार’’ के जाल में नहीं फंसेंगे। 

भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को देखकर होता है दुख- पद्मा लक्ष्मी

हनुमान जंयती पर एक शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच हिंसा और राम नवमी के जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में हिंसा पर ‘द गार्जियन’ और ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों के समाचार लेखों को पद्मा लक्ष्मी ने टैग किया है। उन्होंने टैग करते हुए कहा कि ‘‘सच्ची आध्यात्मिकता’’ में नफरत की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को देखकर दुख होता है। मुसलमानों के खिलाफ व्यापक बयानबाजी लोगों में डर पैदा करती है और जहर घोलती है। यह दुष्प्रचार खतरनाक और कुटिल है क्योंकि जब आप किसी को कम समझते हैं तो उनके दमन में शामिल होना ज्यादा आसान हो जाता है।’’ 

पद्मा लक्ष्मी ने की भारतीयों से अपील

‘टॉप शेफ’ की न्यूयॉर्क में रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्वक रहना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए ट्वीट किया और कहा, ‘‘साथी हिंदुओं, इस डर पैदा करने के जाल में न फंसे। भारत या कहीं ओर हिंदुत्व को कोई खतरा नहीं है। सच्ची आध्यात्मिकता में किसी तरह की नफरत के बीज बोने की कोई जगह नहीं है। इस प्राचीन, विशाल भूमि पर सभी धर्मों के लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्वक रहना चाहिए।’’ 

टॅग्स :पद्मा लक्ष्मीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाPoliceभारतIndiaMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?