लाइव न्यूज़ :

इसरो ने नए रॉकेट एसएसएलवी-डी2 को किया लॉन्च, जानें क्या है खासियत?

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2023 10:54 IST

इसरो के अनुसार, ये रॉकेट तीन उपग्रहों, इसरो के अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-7), अमेरिका के ANTARIS की Janus-1 और चेन्नई की स्पेस किड्ज इंडिया की AzaadiSAT-2 को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित करने का प्रयास करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने नया रॉकेट एसएसएलवी-डी2 को किया लॉन्च हैएसएसएलवी डी2 नए प्रक्षेपण यान के विकासात्मक चरण का हिस्सा हैएसएसएलवी डी2 ने तीन उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाया

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) को शुक्रवार को लॉन्च किया है। आज सुबह करीब 9:18 बजे इसे लॉन्च किया गया है। 

इसरो के अनुसार, ये रॉकेट तीन उपग्रहों, इसरो के अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-7), अमेरिका के ANTARIS की Janus-1 और चेन्नई की स्पेस किड्ज इंडिया की AzaadiSAT-2 को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित करने का प्रयास करेगा। 

क्यों खास है एसएसएलवी-डी2?

1- इसरो के मुताबिक, एसएसएलवी 'लॉन्च-ऑन-डिमांड' के आधार पर पृथ्वी की निचली कक्षाओं में 500 किलोग्राम तक के उपग्रहों के प्रक्षेपण को पूरा करता है। 

2- रॉकेट अंतरिक्ष में कम लागत में, कम टर्न अराउंड समय और कई उपग्रहों को समायोजित करने में लचीलापन प्रदान करता है और न्यूनतम लॉन्च इंफ्रास्टक्चर में अपना काम पूरा करता है। 

3- एसएसएलवी एक 34 मीटर लंबा, 2 मीटर व्यास वाला वाहन है, जिसका भार 120 टन है। 

4- रॉकेट को तीन ठोस प्रणोदन चरणों और एक वेग टर्मिनल मॉड्यूल के साथ कॉन्फिगर किया गया है। 

गौरतलब है कि इसरो ने इस संबंध में 8 फरवरी को ट्वीट किया था कि एसएसएलवी-डी2/ईओएस-07 मिशन को 10 फरवरी, 2023 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। वहीं, एसएसएलवी की पहली परीक्षण उड़ान पिछले साल 9 अगस्त को विफल हो गई थी। इसके बाद इसरो ने विफलता की जांच कर ये पता लगाया कि दूसरे चरण के अलगाव के दौरान इक्विपमेंट बे(ईबी) डेक पर एक छोटी अवधि के लिए कंपन की गड़बड़ी थी। 

टॅग्स :इसरोआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज