लाइव न्यूज़ :

क्या अरविंद केजरीवाल का हो रहा उत्पीड़न? सीबीआई द्वारा भेजे गए समन पर कपिल सिब्बल का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 10:30 IST

शनिवार को एक ट्वीट के जरिए सिब्बल ने जांच एजेंसी के कदम को 'उत्पीड़न' करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब नीति मामले में भेजा समन सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने पर कपिल सिब्बल ने केंद्र पर लगाया आरोप कपिल सिब्बल ने इसे उत्पीड़न करार दिया

नई दिल्ली: आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के जांच को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। मामले की जांच के लिए अरविंद केजरीवाल को भेजे गए समन के बाद अब सियासती पारा भी काफी चढ़ गया है।

सीएम केजरीवाल की 'आप' पार्टी इस जांच का विरोध करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं, अब इस विवाद में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की भी एंट्री हो गई है।

शनिवार को एक ट्वीट के जरिए सिब्बल ने जांच एजेंसी के कदम को 'उत्पीड़न' करार दिया है। दरअसल, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को सीबीआई द्वारा तलब किया गया है। 

कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा, "सीबीआई ने केजरीवाल को समन भेजा है। भाजपा का कहना है कि ये कानूनी तरीका है, मेरी राय है ये निश्चित रूप से उत्पीड़न है।"

वहीं, इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री को 'मनगढ़ंत' आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार करने की साजिश कर रही है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने सीबीआई की कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसका स्वागत किया है। 

बता दें कि जांच एजेंसियों द्वारा आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामला साल 2021-22 का है जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा नई आबकारी नीति लागू की गई थी।

इस नीति के तहत 'आप' सरकार पर शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए डीलरों का पक्ष लिया था, जिन्होंने कथित तौर पर रिश्वत दी थी, इस आरोप का आप लगातार विरोध करती आ रही है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकपिल सिब्बलसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह