लाइव न्यूज़ :

रेलवे के पहले CEO के सामने चुनौतियों का होगा अंबार, 12 सालों में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल का लक्ष्य

By संतोष ठाकुर | Updated: December 26, 2019 09:16 IST

रेलवे के नए सीईओ के लिए सबसे बड़ी चुनौती 12 साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की होगी.

Open in App
ठळक मुद्देट्रेनों को समय से चलाना, सभी को कंफर्म टिकट देना और सभी क्षेत्रों तक रेलवे का समयबद्ध विस्तार की भी चुनौती होगी. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. यादव मृदभाषी, कर्मचारियों के हितैषी हैं.

रेलवे ने 114 साल बाद रेलवे बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इसके सदस्यों की संख्या पांच तक सीमित कर दी है. साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की जगह आने वाले समय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद को सृजित करने का भी ऐलान किया है. फिलहाल इसके पहले सीईओ विनोद कुमार यादव होंगे जो इस समय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी हैं. उनके पास चेयरमैन सह सीईओ का दोहरा पद रहेगा.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसे ऐतिहासिक कदम करार देते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में रेलवे को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, लेकिन सच्चाई यह भी है कि नए रंग-रूप में सामने आने वाले रेलवे बोर्ड और रेलवे के नए सीईओ के सामने चुनौती कम होने की जगह बढ़ने वाली है. उनके सामने 12 साल में रेलवे के लिए 50 लाख करोड़ रुपए का निवेश हासिल करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलवे के पहले सीईओ के सामने चुनौतियों का अंबार होगा. रेलवे में निवेश जुटाने के अलावा उनके सामने यह चुनौती भी होगी कि वह किस तरह से पहले से चल रहे रेलवे के आठ संवर्ग के अधिकारियों को शांत करते हैं. इसकी वजह यह है कि इस समय खत्म किए गए आठ रेलवे सेवाओं में करीब 8500 अधिकारी विभिन्न पद पर हैं. पहले जब इन अलग संवर्गों से रेलवे बोर्ड में सदस्य बनते थे, तो वरीयता क्रम और मैरिट का पैमाना होता था.

नए आदेश के बाद रेलवे बोर्ड का स्वरूप छोटा हो गया है. ऐसे में मैरिट और वरीयता के किसी भी क्रम में पुरानी आठ सेवाओं के सभी अधिकारियों के साथ न्याय नहीं हो पाएगा. उनमें रोष पनपने से रेलवे को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा ट्रेनों को समय से चलाना, सभी को कंफर्म टिकट देना और सभी क्षेत्रों तक रेलवे का समयबद्ध विस्तार की भी चुनौती होगी.

शायद अधिकारियों के विरोध से बच जाएं :

अधिकारी के अनुसार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार रेलवे के नए सीईओ को नीति आयोग के सीईओ की तरह आजादी देगी या फिर सिर्फ पदनाम ही बदला जा रहा है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. यादव मृदभाषी, कर्मचारियों के हितैषी हैं. ऐसे में संभवत: वह अधिकारियों के विरोध से बच जाएं, लेकिन यह आशंका भी जताई जा रही है कि आने वाले समय में बाहर से अन्य सेवा के अधिकारी को भी सीईओ बनाया जा सकता है. ऐसे में बाहर से आने वाला सीईओ किस तरह रेलवे में स्वयं को समाहित करता है, यह देखना भी रोचक रहेगा.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया