लाइव न्यूज़ :

वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने लिया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 15:31 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले, चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने शनिवार को 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वीके भवरा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्दे1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं वीके भावराभावरा कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का लेंगे स्थान

चंडीगढ़: भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अफसर वीके भावरा पंजाब के नए डीजीपी होंगे। पंजाब सरकार ने चुनाव अचार संहिता लगने से पहले ये फैसला लिया है। UPSC से प्राप्त पैनल के विचार के आधार पर IPS वीरेश कुमार भावरा को पंजाब के नए DGP के रूप में नियुक्त किया गया है।

1987 बैच के आईपीएस हैं वीके भावरा

पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले, चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने शनिवार को 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वीके भावरा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।

भावरा कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का लेंगे स्थान

भावरा ने कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का स्थान लिया है, जो 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के बाद जांच का सामना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होने के कारण पद से हटाया गया है। प्रोटोकॉल के तहत राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को पीएम के काफिले के साथ रहना जरूरी है, लेकिन दोनों अधिकारी उस वक्त काफिले में नहीं थे।

संघ लोक सेवा आयोग ने चन्नी सरकार को भेजे थे तीन नाम

चंडीगढ़ में जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि वीरेश कुमार भवरा का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से कम से कम दो साल के लिए होगा। इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग ने राज्य में शीर्ष पुलिस पद के लिए पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता, भवरा और प्रबोध कुमार समेत तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजा था। भावरा चन्नी सरकार के कार्यकाल के दौरान कार्यभार संभालने वाले तीसरे डीजीपी हैं। 

टॅग्स :पंजाबIPSचरणजीत सिंह चन्नीCharanjit Singh Channi 
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज