लाइव न्यूज़ :

बिहार की चर्चित IPS अधिकारी लिपि सिंह के प्रमोशन पर RJD का फूटा गुस्सा, CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2021 19:58 IST

बिहार की चर्चित आईपीएस लिपि सिंह को मिली प्रोन्नति पर राजद ने निराशा जाहिर की है। राजद ने कहा कि नीतीश कुमार का ट्रिपल-सी से समझौते का मुखौटा उतर गया है। उनका हिन्दू विरोधी रूप अब देश देखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलिपि सिंह को बिहार में लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। राजद ने क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म के जरिए लिपि सिंह पर हमला बोला है। लिपि सिंह के प्रमोशन को लेकर आरजीडे ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

पटना,6 जनवरी। बिहार के सहरसा की एसपी लिपि सिंह को प्रोन्नति दिये जाने पर राजद ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बिहार सरकार ने लिपि सहित पांच आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय में प्रोन्नति दिया है। राजद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आईपीएस लिपि सिंह के जरिए नीतीश सरकार पर निशाना साधा गया है। राजद ने क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म के जरिए लिपि सिंह पर हमला बोला है। राजद का इशारा बिहार चुनाव के दौरान मुंगेर हिंसा की ओर था।

राजद ने प्रोन्नति दिये जाने पर ट्वीट कर लिखा, ’आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह का प्रमोशन हुआ। मुंगेर नवरात्रि में हिंदुओं के रक्त से होली खेलने वाली इस अफसर का प्रमोशन इसीलिए हुआ कि ये और हिन्दू विरोधी कार्यों को सुचारू रूप से चालू रख सके। नीतीश कुमार का ट्रिपल-सी से समझौते का मुखौटा उतर गया है। उनका हिन्दू विरोधी रुप देश देखेगा।'

 यहां बता दें कि लिपि सिंह बिहार की चर्चित आईपीएस हैं। 2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह अब तक कई मामलों से चर्चा में आ चुकी हैं। वो अपने पुलिस अभियानों से भी सुर्ख‍ियों में रही हैं। वहीं लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस अफसर हैं वो वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी हैं। लिपी सिंह मुंगेर पुलिस फायरिंग मामले में बुरी तरह से फंस गई थीं, जिसके बाद सरकार को वहां से हटाने का निर्णय लेना पड़ा था। 

इसके पहले दिल्ली में अपने सरकारी काम के दौरान अपने पिता की गाड़ी का उपयोग किये जाने को लेकर भी वह विवादों में आई थीं। लेकिन सरकार की मेहरबानी से सब दाग धुलते गये और बढिया जगह पोस्टिंग मिलता रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO