लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत, हटाई गई 7 दिवसीय होम क्वारंटाइन की पाबंदी

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 19:52 IST

बीएमसी ने रविवार को घोषणा की कि दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन, आरटी-पीसीआर से छूट दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी का नया आदेश 17 जनवरी, 2022 की मध्यरात्रि से लागू होगाओमीक्रोन को लेकर दिसंबर 2022 में लगाया गया था प्रतिबंध

मुंबईदुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रविवार को घोषणा की कि दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन, आरटी-पीसीआर से छूट दी जाएगी। इससे पहले, दुनिया भर में कोविड के बढ़ते मामलों में के बीच, बीएमसी ने अपने आदेश में कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (जो निवासी हैं) को अनिवार्य रूप से सात-दिवसीय होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। बीएमसी का नया आदेश 17 जनवरी, 2022 की मध्यरात्रि से लागू होगा। 

पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की वजह से बढ़ती चिंताओं के बीच मुंबई नगर निकाय ने मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले घटते दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 7,895 मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 60,371 है। वहीं देशभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 2 लाख 71 हज़ार नए केस आए हैं। इस दौरान 314 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी में 10,661 नए मामले सामने आए थे और शुक्रवार को 11,317 नए मिरीज मिले थे। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकादुबईUAEमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज