लाइव न्यूज़ :

MP Tourism: एमपी में ओंकारेश्वर से गुजरात के स्टैचू ऑफ यूनिटी तक अंतर राज्य क्रूज चलेगा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 29, 2023 18:49 IST

सड़क और रेलवे से राज्यों को जोड़ने के कई प्लान आपने देखे। लेकिन अब नर्मदा नदी की लहरों पर सवार होकर मध्य प्रदेश से गुजरात तक का सफर भी तय हो सकेगा। इसका प्रोजेक्ट प्लान मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी से गुजरात का सफर अब नर्मदा पर नर्मदा नदी पर क्रूज से नये साल पर होगा सफर

यह पहला मौका होगा जब अंतर राज्य क्रूज चलेगा और लोग एक राज्य से दूसरे राज्य तक का सफर पानी के ऊपर तय कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दोनों तरफ की आवाजाही में लोग ग्रामीण पर्यटन का अनुभव और आसपास के सुंदर खुशनुमा माहौल को कैमरे में कैद करने कर सकेंगे।  पर्यटन विभाग ने 2024 के लिए तैयार क्रूज परियोजनाओं को आखिरी रूप देने का प्लान तैयार किया है। पर्यटन विभाग कि इस बेहतरीन योजना को 2024 में अमली जामा पहनाने की तैयारी है । इस प्लान के बाद नदी के ऊपर 130 किलोमीटर तक क्रूज संचालित होगा। 

इसके साथ ही पर्यटन विभाग ने कुछ और खास प्लान भी तैयार किए हैं यानी कि मध्य प्रदेश में चंदेरी के पास राजघाट बांध को उत्तर प्रदेश के देवगढ़ से जोड़ने की योजना शुरू हो रही है। लंबी दूरी में अंतर राज्य क्रूज को नए साल में पर्यटकों के लिए खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। जबलपुर के पास बरगी बांध के करीब बने में मैकाल रिजॉर्ट से मंडला जिले के तिनदिनी तक, देवास में धाराजी से ओंकारेश्वर के पूर्व में सैलानी टापू तक, संजीत गांव से गांधी सागर के टेंट सिटी तक अंतर राज्य क्रूज चलाना प्रस्तावित है।  तवा- मड़ई क्रूज भी लोगों को अद्भुत आनंद देने के लिए तैयार हो रहा है।

 मतलब साफ है कि पर्यटन को प्रोत्साहित करने और एक राज्य से दूसरे राज्य तक के टूरिस्ट डेस्टिनेशन को जोड़ने का बेहतरीन प्लान तैयार हो चुका है और यदि इस पर तेजी से कम हुआ तो 2024 में पर्यटक नदियों की लहरों पर सवार होकर एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचकर पर्यटन का मजा ले सकेंगे। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshपर्यटनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर