लाइव न्यूज़ :

भारत बंद के दौरान हिंसा फैलाने के हुई थी साजिश, लोगों को दी गई थी ट्रेनिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2018 11:55 IST

खबर के मुताबिक भारत बंद के दौरान किस तरह से हिंसा फैलाई जाए ये सब पहले से तय किया गया था। इतना ही नहीं इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग तक दी गई।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल:  अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा का देश भर में उग्र रूप देखने को मिला था। ऐसे में अब इस हिंसा पर पुलिस मुख्यालय की इंटेलीजेंस शाखा ने सुनियोजित बताया है।

खबर के मुताबिक भारत बंद के दौरान किस तरह से हिंसा फैलाई जाए ये सब पहले से तय किया गया था। इतना ही नहीं इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग तक दी गई।

भारत बंद: मध्य प्रदेश हिंसा में 7 की मौत, मुरैना,ग्वालियर और भिंड में कर्फ्यू, इंटरनेट-ट्रेन सेवा प्रभावित

खबर के  मुताबिक हिंसा को लेकर इंटेलीजेंस शाखा ने इनपुट एकत्र किए हैं। जिसके आधार पर जो लोग अब तक गिरफ्तार हुए हैं, उनसे भी इस संबंध में पुलिस और इंटेलीजेंस को इससे जुड़ी जानकारी मिली है। ऐसे में पुलिस इस की भी अब जांच कर रही है हिंसा फैलाने वाले लोगों को कहां पर ट्रेनिंग और किस तरह से दी गई थी।

भारत बंद में फंसे 68 वर्षीय पिता बेटे को कंधे पर ले गए अस्पताल, नहीं बच सकी जान

कहा जा रहा है कि ग्वालियर और चंबल संभागों में हिंसा के लिए करीब तीन दर्जन से ज्यादा संगठनों ने गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची थी। इनके द्वारा अपने विश्वस्त लोगों को लाठी-डंडे बांटे गए। इतना ही नहीं उन्हें ट्रेनिंग दी गई थी।  ट्रेनिंग में यह भी बताया गया था कि किस व्यक्ति को किस स्थान पर रहना है। कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी हिंसा में शामिल थे, जिनकी रिपोर्ट इंटेलीजेंस ने जुटा ली।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला