लाइव न्यूज़ :

'आतंकियों को मार डालो' इलाज के दौरान बेड पर लेटे CRPF जवान ने अपने सीनियर से कही यह बात, सिपाही का हौसला देख रह गए लोग दंग

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 16:01 IST

बताया जा रहा है कि आतंकियों का सामना करते हुए सीआरपीएफ जवान घायल हो गया था जिसका अब इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक घायल सीआरपीएफ के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के एक बेड पर जवान लेटा है और उसका इलाज चल रहा है। वह बेड पर लेटे हुए आतंकियों को मारने के लिए अपने सीनियर को कह रहा है।

सोशल मीडिया पर एक सीआरपीएफ के जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसमें वह अपने सीनियर से आतंकियों को मारने को कह रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान उससे मिलने उसका सीनियर आता है और वे उससे बातें करने लगते हैं। बातों के दौरान वह अपने सीनियर से उन आतंकियों को मार गिराने को कहता है जिन लोगों ने उसकी यह हालत की है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर व्यूज भी अच्छे आ रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो के अनुसार, सहायक उप-निरीक्षक निरंजन सिंह के इलाज के दौरान उन्हें भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे देखने आए थे। इस दौरान उन्होंने निरंजन से बात की थी और उनका हाल पूछा था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअलस, दोनों के बात के दौरान जवान ने अपने सीनियर के तरफ हाथ करते हुए कहा कि 'उन्हें (आतंकियों को) मार डालो'। इस पर जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हां आंतकियों को मारा दिया जाएगा। 

जनरल डीपी पांडे ने जवान को जल्द ठीक होने को कहा

वीडियो में यह भी देखा गया है कि जब जनरल डीपी पांडे को यह बताया जाता है कि निरंजन में आतंकियों को लेकर काफी क्रोध है, तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि इससे उसको जल्दी ठीक होने में बल मिलेगा। इसके बाद जनरल डीपी पांडे ने निरंजन को जल्दी ठीक होने को कहा और खुद से आतंकियों को खदेड़ने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह जवान आतंकवादियों का सामने करते समय बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अब इस जवान के जज्बे और हिम्मत को देख लोग इसकी तारीफ कर रहे है।  

टॅग्स :सीआरपीएफआतंकवादीजम्मू कश्मीरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"