लाइव न्यूज़ :

भारत- चीन सीमा पर तनावः महाबोधि मंदिर आने वाले चीनी नागरिकों की एंट्री बैन, 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का लगाया बोर्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2020 19:18 IST

बोधगया होटल एसोसिएशन ने चीनी यात्रियों के बहिष्कार करने का फैसला किया है. होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन की एक बैठक के यह तय हुआ है कि बोधगया में चीन के नागरिकों की एंट्री बैन रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देइंडो-चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने घात लगाकर भारतीय वीर सैनिकों पर पिछले दिनों हमला कर दिया.घटना में हमारे 20 जवान शहीद हो गए. निश्चित ही यह चीन का कायराना हरकत है और विश्वासघात से हमारे सैनिकों पर हमला किया गया था. कुछ दिन पूर्व चीनियों ने इंडो-चीनी भाई-भाई के मंत्र को तार-तार करते हुए डोकलाम में भी इसी तरह से हाथापाई किया था.

पटनाः भारत- चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई घटना के आक्रोश में बोधगया होटल मालिकों ने चीनी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

बोधगया के होटलों में होटल मालिको ने 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका दिया है. बोधगया होटल एसोसिएशन ने चीनी यात्रियों के बहिष्कार करने का फैसला किया है. होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन की एक बैठक के यह तय हुआ है कि बोधगया में चीन के नागरिकों की एंट्री बैन रहेगी.

बोधगया होटल एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि इंडो-चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने घात लगाकर भारतीय वीर सैनिकों पर पिछले दिनों हमला कर दिया. इस घटना में हमारे 20 जवान शहीद हो गए. निश्चित ही यह चीन का कायराना हरकत है और विश्वासघात से हमारे सैनिकों पर हमला किया गया था.

चीन के इस तरह की हरकतों की समूचे विश्व मे निंदा हो रही है

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व चीनियों ने इंडो-चीनी भाई-भाई के मंत्र को तार-तार करते हुए डोकलाम में भी इसी तरह से हाथापाई किया था. दोनों ही बार हालांकि इनको मुंह की खानी पड़ी है. चीन के इस तरह की हरकतों की समूचे विश्व मे निंदा हो रही है. अमेरिका, रूस, जापान जैसे समृद्ध राष्ट्रों समेत दुनियाभर के देश आज भारत के पक्ष में खडे़ हैं.

साथ ही कोरोना महामारी फैलाने के लिए भी चीन की दुनियाभर में किरकिरी हो रही है. ऐसे में बोधगया होटल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वे चायनीज पर्यटकों को ठहरने के लिए होटलों में रुम नहीं देगी. होटलों के बाहर 'चायनीज टूरिस्ट आर नॉट एलाउड' का नोटिस चिपका दिया गया है. 

चायनीज पर्यटक यहां आएंगे हम उन्हें ठहरने के लिए होटल में रूम नहीं देंगे

एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि हम चायनीज पर्यटक का विरोध कर रहे हैं. जो भी चायनीज पर्यटक यहां आएंगे हम उन्हें ठहरने के लिए होटल में रूम नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हमारा एसोसिएशन भी देशभक्ति की इसी भावना के साथ खड़ा है और हम किसी भी कीमत पर यहां आने वाले चायनीज पर्यटकों की मदद नहीं करेंगे.

यहां उल्लेखनीय है कि बोधगया में हरवर्ष लाखो की संख्या में चीन, तिब्बत, अमेरिका, न्यूयार्क, फ्रांस, जर्मनी, जापान आदि कई देशों के विदेशी पर्यटक और बौद्ध भिक्षु यहां आते हैं. लेकिन होटल एसोसिएशन के इस निर्णय से यहां आने वाले चीनी पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पडेगा.

टॅग्स :लद्दाखचीनबिहारमहाबोधी मंदीरपटनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज