लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा के नजदीक रणनीतिक हॉट स्प्रिंग्स तक घूमने जा सकेंगे भारतीय पर्यटक, जल्द मिलेगी अनुमति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 26, 2023 15:39 IST

भारतीय पर्यटक जल्द ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर में गश्त बिंदुओं के करीब रणनीतिक चांग चेनमो सेक्टर में घूमने जा सकेंगे। चीन के साथ सीमा गतिरोध अब अपने चौथे वर्ष में है लेकिन इसी बीच ये खबर आई है कि उन स्थानों तक भी जहां पहले नागरिकों का जाना वर्जित था, अब पर्यटकों को जाने की अनुमति मिलने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटक चीन सीमा के नजदीक स्थित रणनीतिक महत्व वाली जगहों तक नहीं जा पाते थेअब लद्दाख घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी हैपैंगोंग झील के उत्तर में गश्त बिंदुओं के करीब रणनीतिक चांग चेनमो सेक्टर में घूमने जा सकेंगे

नई दिल्ली: लद्दाख एक ऐसी जगह हैं जहां पर्यटन का शौक रखने वाला हर भारतीय एक बार जरूर जाना चाहता है। लेकिन सीमा पर चीन के साथ तनाव और कम विकसित बुनियादे ढांचे के कारण पर्यटक चीन सीमा के नजदीक स्थित रणनीतिक महत्व वाली जगहों तक नहीं जा पाते थे। लेकिन अब लद्दाख घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है।

भारतीय पर्यटक जल्द ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर में गश्त बिंदुओं के करीब रणनीतिक चांग चेनमो सेक्टर में घूमने जा सकेंगे। चीन के साथ सीमा गतिरोध अब अपने चौथे वर्ष में है लेकिन इसी बीच ये खबर आई है कि उन स्थानों तक भी जहां पहले नागरिकों का जाना वर्जित था, अब पर्यटकों को जाने की अनुमति मिलने वाली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये अनुमति दो चरणों में दी जाएगी। पहले चरण में पर्यटकों को 18,314 फीट ऊंचे मर्सिमिक ला (पास) से त्सोगत्सालो तक जाने की अनुमति दी जाएगी। ये जगह  रिमडी चू और चांग चेनमो नदियों के संगम के पास एक चरागाह है, जो लेह से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व में है। ये जगह पैंगोंग के उत्तर में चीन के साथ एलएसी के बेहद नजदीक है।

दूसरे चरण में, पर्यटकों को त्सोगत्सालु से आगे हॉट स्प्रिंग्स तक यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। यहां 21 अक्टूबर, 1959 को मारे गए 10 सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में बनाए गए स्मारक को पर्यटक देख सकेंगे। सेना मुख्यालय ने भी कहा है कि भारतीय सेना ने हॉट स्प्रिंग और त्सोग्त्सलो जैसे अन्य स्थानों के अलावा मार्सिमिक ला सहित कई ट्रेक और मार्गों को खोलने का समर्थन किया है।

बता दें कि लंबे समय से जारी तनाव के बीच आम नागरिकों को सीमा के अंतिम बिंदु तक जाने की अनुमति देने के साहसिक फैसले के पीछे भी रणनीतिक कारण हैं। भारत सरकार और सेना चाहती है कि सीमा के अंतिम बिंदुओं तक आम नागरिकों की पहुंच को आसान बनाया जाए और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएं।

टॅग्स :Line of Actual Controlभारतीय सेनाचीनपर्यटनTourism
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी