लाइव न्यूज़ :

रेलवे 40 और स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में, राजधानी और शताब्दी भी शामिल, देखें लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 13, 2020 11:19 IST

भारतीय रेलवे ने 40 और स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला किया है। अगले कुछ दिनों में इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। इसमें दुरंतो सहित राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने की अगले कुछ दिनों में 40 और ट्रेनों को चलाने की घोषणा, दुरंतो और शताब्दी भी शामिलत्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को होगी सुविधा, महाराष्ट्र समेत उत्तराखंड और बिहार के लिए ट्रेन

त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने अगले कुछ दिनों में 40 और ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो सहित राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि हरजरत निजामुद्दीन-पुणे एसी दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल को शुरू करने का फैसला किया गया है। साथ ही नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली देहरादून शताब्दी स्पेशल और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल को 15 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन युवा स्पेशल को भी 16 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। साथ ही हजरत-निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन की भी शुरुआत 17 अक्टूबर से हो जाएगी।

नॉर्दर्न रेलवे लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस स्पेशल की शुरुआत 15 अक्टूबर से करने जा रहा है। लोकमान्य तिलक-लखनऊ एसी एक्सप्रेस स्पेशल 17 अक्टूबर से शुरू होगा। साथ ही नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस स्पेशल की एक बार फिर शुरुआत 17 अक्टूबर से की जाएगी। 

वडोदरा-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी। वहीं, वाराणसी-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। इसके अलावा दानापुर-उधना स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी।

कोविड -19 को देखते हुए लॉकडाउन लागू होने के बाद रेलवे ने पूरे देश में 25 मार्च से सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया था। रेलवे ने इसके बाद 1 मई से प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया और फिर 12 मई से 15 जोड़ी विशेष वातानुकूलित ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। 

इसके बाद, 1 जून से 100 जोड़ी रेल सेवाओं की शुरुआत हुई। 15 जून को मुंबई में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है।  वहीं, 1 सितंबर से 80 और ट्रेनों और फिर 12 सितंबर से 40 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की शुरुआत की गई।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज