लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ाई में भारतीय रेलवे ने झोंकी ताकत, 2500 कोच में इतना आइसोलेशन बेड बनकर हुआ तैयार

By अनुराग आनंद | Updated: April 7, 2020 16:39 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कम समय में 2,500 कोचों को परिवर्तित करते हुए 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने देशभर में 5,000 कोचों के प्रारंभिक कार्य को पूरा कर लिया है।हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे हर रोज 375 आइसोलेशन बेड बना रहे हैं।

नई दिल्ली: देश इन दिनों कोरोना महामारी से निपटने में लगा हुआ है। हर रोज संक्रमण के मामले में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में कोरोना से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने अपनी सारी ताकत व संसाधन लगा दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कम समय में 2,500 कोचों को परिवर्तित करते हुए 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। इसके साथ ही रेलवे ने देशभर में 5,000 कोचों के प्रारंभिक कार्य को पूरा कर लिया है।

इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे हर रोज 375 आइसोलेशन बेड बना रहे हैं। बता दें कि यह काम देश के 133 स्थानों पर किया जा रहा है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रेलवे व स्वास्थ्य मंत्रालय के आपसी सामंजस्य से इन कोच में सरकार द्वारा जारी किए गए चिकित्सा परामर्श के अनुसार आवश्यकताओं और मानदंडों के अनुसार सर्वोत्तम संभव प्रवास और चिकित्सा पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इन आइसोलेशन कोचों को केवल एक आपातकाल के रूप में और कोविड-19 से लड़ने में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रयासों के पूरक के रूप में तैयार किये जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत