लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2025: भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2025 21:54 IST

छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बजने वाले ये भक्तिपूर्ण गीत श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र माहौल का निर्माण कर रहे हैंl  

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की शुभ भावना से जोड़ना और उनके सफर को और भी सुहावना बनाना है। छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बजने वाले ये भक्तिपूर्ण गीत श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र माहौल का निर्माण कर रहे हैंl  

पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन गीतों से यात्रियों को अपने घर और संस्कृति की सुगंध का अनुभव हो रहा है, जिससे उनके सफर में भक्ति और उल्लास का संचार हो रहा है।

लोक आस्था का महान पर्व छठ लोकगीतों के बिना अधूरा है। छठ घाटों की ओर जाती महिलाएं समूह में पारंपरिक गीत गाती हैं और छठी मैया से अपने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

त्योहार की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, जब दूर-दराज़ से अपने घर लौट रहे यात्रियों की ट्रेनें स्टेशनों पर पहुंचीं, तो यात्रियों का स्वागत छठ के मधुर गीतों से किया गया।लेकिन इस बार एक अनोखी पहल के तहत, स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली पर छठ गीतों के माध्यम से यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है — जो शायद पहली बार हो रहा है। 

यह पहल न केवल यात्रियों के मन में उत्सव की उमंग जगाती है, बल्कि उन्हें बिहार और पूर्वांचल की सोंधी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ती है। इस वर्ष रेलवे द्वारा 12,000 से अधिक विशेष गाड़ियों तथा हजारों नियमित ट्रेनों के माध्यम से लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्री अपने ट्रेन का इंतजार आराम से कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आरपीएफ कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शामिल है। 

इस पहल से यात्रियों को न केवल सुविधा मिल रही है, बल्कि छठ पूजा की पवित्रता और सांस्कृतिक महक का अनुभव भी रेलवे स्टेशनों पर हो रहा है।

टॅग्स :छठ पूजाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब