लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूरे, यात्रियों का मुंह मीठा कराकर और गिफ्ट देकर मनाई गई कोरल सालगिरह

By भाषा | Updated: July 17, 2019 06:54 IST

मंगलवार को कोरल सालगिरह के अवसर पर केक काटा गया तथा प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों का मुंह मीठा कराया गया। इसके अलावा, वातानुकूलित कोच के यात्रियों को लिनेन के कॉटन बैग भी प्रदान किये गये जिन्हें वे यादगार स्वरुप अपने घर ले जा सकेंगे।

Open in App

इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ने अपने परिचालन के 35 वर्ष मंगलवार को पूरे किए। इस अवसर पर कोरल सालगिरह मनाई गई और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआईर) की विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 जुलाई, 1984 को इस ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर सेवा प्रदान करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए इलाहाबाद जंक्शन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस ट्रेन के शुभारम्भ के समय इसमें प्रथम श्रेणी के 04 कोच, स्लीपर क्लास के 07 कोच, जनरल के 04 कोच तथा 02 एसएलआर सहित कुल 17 कोच थे। उस समय इसमें वैक्यूम ब्रेक वाली बोगियां लगाई गई थीं। इस गाड़ी की लोकप्रियता के कारण बाद में इसकी बोगियों की संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई। वहीं, 2003 में पुरानी बोगियों की जगह नीले रंग की आईसीएफ बोगियां लगाई गईं जिसमें वैक्यूम ब्रेक की जगह एयर ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 18 दिसंबर 2016 को प्रयागराज एक्सप्रेस में पुराने आईसीएफ कोचों की जगह नये एलबीएच (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाये गये जो यात्रियों की सुरक्षित, आरामदायक एवं सुखद यात्रा के लिहाज से आईसीएफ बोगियों से ज्यादा हल्के और लम्बे हैं। इनसे बिजली की खपत में कमी आई है।

कुंभ के समय आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति का एहसास कराने एवं कोचों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस की बोगियों पर कुम्भ मेला थीम आधारित विनायल रैपिंग की गई। आने वाले स्टेशन की जानकारी देने के लिए जीपीएस आधारित लोकेशन डेस्टिनेशन डिस्प्ले बोर्ड भी लगाने की तैयारी की जा रही है।

मंगलवार को कोरल सालगिरह के अवसर पर केक काटा गया तथा प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों का मुंह मीठा कराया गया। इसके अलावा, वातानुकूलित कोच के यात्रियों को लिनेन के कॉटन बैग भी प्रदान किये गये जिन्हें वे यादगार स्वरुप अपने घर ले जा सकेंगे।

टॅग्स :भारतीय रेलप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव