लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे को मिली बड़ी कामयाबी, बनाया देश का सबसे शक्तिशाली इंजन

By प्रिया कुमारी | Updated: May 20, 2020 15:02 IST

भारतीय रेलवे ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। रेलवे ने देश की सबसे शक्तिशाली रेल का परिचालन शुरू कर दिया है। इस इंजन की क्षमता छह हजार टन है। अधिकतम साढ़े तीन हजार टन वजन खींचने वाला इंजन बनता था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने देश की सबसे शक्तिशाली रेल का परिचालन शुरू कर दिया है।भारत में अबतक अधिकतम साढ़े तीन हजार टन वजन खींचने वाला इंजन बनता था। नए इंजन के बाद इसकी क्षमता छह हजार टन की हो गई है।  

भारतीय रेलवे ने देश की सबसे शक्तिशाली रेल का परिचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रेलवे ने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पहली ट्रेन 118 डिब्बों के साथ मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय से धनबाद डिविजन के लिए रवाना हुई है। इस स्टेशन से लोड किए गए 118 डिब्बे वाले माल गाड़ी बरवाडिह के लिए निकली। इस 12000 हार्स पॉवर की क्षमता वाले इंजन का इस्तेमाल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर माल ढुलाई के लिए किया जाएगा।

भारत हाई हार्स पावर वाले लोकोमोटिव का उत्पादन करने वाले विशिष्ट वर्ग में शामिल होने वाला दुनिया का 6वां देश बन गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब लाइन की पटरी पर हाई हार्स पावर के इंजन का संचालन किया गया। इस इंजन को बिहार के मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री में निर्माण किया गया है। भारतीय रेलवे व यूरोपियन कंपनी एलेस्ट्रोम के साथ मिलकर बनाया है।मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (एमईएलपीएल) 11 वर्षों में 800 अयाधुनिक 12000 एचपी के इलेक्ट्रिक फ्रेट लोकोमोटिव का निर्माण करेगी।

रेलवे की सबसे बड़े FDI परियोजना के तहत रेल मंत्रालय और एलेस्ट्रोम ने 2015 में 25 हजार करोड़ रुपये का समझौता किया था। परियोजना कंपनी के तहत कपंनी मालगाडियों के 12000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजन बनाएगी अैर 11 साल तक उनकी देख रेख करेगी। बता दें भारत में अबतक अधिकतम साढ़े तीन हजार टन वजन खींचने वाला इंजन बनता था। नए इंजन के बाद इसकी क्षमता छह हजार टन की हो गई है।  इंजन का नाम डब्ल्यूएजी 12 नंबर 60027 रखा गया है।

टॅग्स :भारतीय रेलरेल बजटएफडीआईFDI
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?