लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे स्टेशन पर मिलेगी 80% सस्ती दवाएं

By एसके गुप्ता | Updated: February 23, 2020 09:05 IST

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने लोकमत समाचार से बातचीत में कहा कि रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर दवा दोस्त योजना की शुरुआत की है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और राजस्थान के करीब 10 रेलवे स्टेशनों पर यह सेवा शुरू की गई है.ल्द ही 'दवा दोस्त' नागपुर, औरंगाबाद, पुणे, मुंबई, नासिक के रेलवे स्टेशनों पर भी आरंभ हो जाएगी.

आप रेल में सफर कर रहे हों या नहीं, लेकिन अगर आपके घर के बगल में मौजूद रेलवे स्टेशन पर 'दवा दोस्त' की दुकान है तो आपको बाजार से 80 फीसदी सस्ती दवाएं मिल सकती हैं. रेलवे ने यात्रियों को 80 फीसदी तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल शुरू करते हुए दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर 'दवा दोस्त' की शुरुआत कर दी है. यहां जेनरिक दवाएं ही मिलेंगी, जो बाजार से करीब 80 फीसदी तक सस्ती होंगी.दिल्ली और राजस्थान के करीब 10 रेलवे स्टेशनों पर यह सेवा शुरू की गई है. जल्द ही 'दवा दोस्त' नागपुर, औरंगाबाद, पुणे, मुंबई, नासिक के रेलवे स्टेशनों पर भी आरंभ हो जाएगी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने लोकमत समाचार से बातचीत में कहा कि रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर दवा दोस्त योजना की शुरुआत की है. आगे चलकर इसे देश के अन्य राज्यों में भी शुरू करने की योजना है. दवा दोस्त दुकान पर केवल रेलवे यात्री ही नहीं आसपास रहने वाले लोग भी डॉक्टर का लिखा पर्चा दिखाकर दवा ले सकते हैं.उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि जेनरिक दवा की तय कीमत से भी यहां 80 फीसदी तक सस्ते दामों पर जेनरिक दवा लोगों को दी जाएंगी. इस योजना का उद्देश्य भारतीयों के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना आसान बनाना है।

पल्स हेल्थ क्योस्क और मसाज चेयर से मिलेगी राहत उत्तर रेलवे ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पल्स हेल्थ क्योस्क लगाया है. यह विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस पैरामीटर्स (बॉडी कम्पोजिशन एनालिसिस और ब्लड प्रेशर आदि) को मापता है. जिससे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सके और लोगों को उनकी जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों के संकेत दिए जा सकें. क्योंकि, इस क्योस्क में जाने के बाद कुछ ही मिनटों में यात्री को एक विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट मिल जाएगी. यह मशीन आनंद विहार टर्मिनल पर चालू है. इसके अलवा यहां रोबोकुरा मसाज चेयर लगाई गई हैं.इन चेयर पर 3 डी मसाज रोलर्स लगे हैं जो लॉन्ग मसाज ट्रैक लाइन है. यह शरीर को अधिकतम मसाज कवरेज देती है. यह यात्रियों की थकावट दूर करने में सहायक सिद्घ हो रही है. इसके अलावा यात्रियों को हेल्दी फूड देने के लिए आनंद विहार स्टेशन पर 'ईट राईट स्टेशन' शुरू किया गया है. उत्तर रेलवे का यह पहला एफएसएसएआई से सर्टिफाइड 'ईट राईट स्टेशन' है.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब