लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: कल से रेलवे आरक्षण नियमों में हो रहा है बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 07:41 IST

कोविड से पहले की व्यवस्था के मुताबिक पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता था। लेकिन, इसमें बदलाव किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआधे घंटे पहले तक खाली सीटों पर टिकट बुकिंग की मिलेगी सुविधा, 10 अक्टूबर से बदला हुआ नियम होगा लागू।रेलवे में टिकट आरक्षण के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव, ट्रेनों में रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट आधे घंटे पहले जारी होगा।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने टिकट आरक्षण के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब ट्रेनों में रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। ये सुविधा कल यानी (10 अक्टूबर) से शुरू हो जाएगी। ये सिस्टम पहले भी लागू था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बाद इसे पिछले कुछ महीनों से रोक दिया गया था।

कोविड से पहले की व्यवस्था के मुताबिक पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता था। ऐसा इसलिए ताकि बाद में उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें।

कोरोना वायरस के कारण बदली थी व्यवस्था

पहले की व्यवस्था के अनुसार दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित या परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। 

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दूसरी आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले कर दिया गया था।

रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के बाद इस मामले पर विचार किया गया। ये फैसला हुआ कि दूसरी चार्ट ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए। 

आधे घंटे पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा

साथ ही ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग की सुविधा भी दूसरी चार्ट के तैयार होने से पहले तक मौजूद होगी। यात्री रेल टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप के जरिए भी बुक कर सकेंगे। आरक्षण के नए सिस्टम के लिए सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव होगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।

बता दें कि लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर रखा है। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से इनकी शुरुआत अब हो रही है लेकिन ये स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाए जा रहे हैं। रेलवे ने सबसे पहले 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की थी। बाद में कई और ट्रेनों को शुरू किया गया। हाल में रेलवे ने 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की भी शुरुआत की है।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो