लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: देश का पहला प्राइवेट ट्रेन Tejas Express का संचालन आज से बंद, कोरोना के चलते नहीं मिल रहे पैसेंजर्स

By धीरज पाल | Updated: November 23, 2020 14:31 IST

नई दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन 23 नवंबर से बंद कर दिया गया है, जबकि कल यानी 24 नवंबर को अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस ट्रेन में करीब 726 यात्री बैठ सकते हैं लेकिन 23 नवबंर के बाद से  केवल 60 से 70 टिकट ही बुक हो रहे थे।तेजस ट्रेन को एक बार चलाने का खर्चा करीब 15 से 16 लाख रुपए आता है।

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन आज यानी 23 नवंबर से अगले आदेश तक बंद होने जा रहा है।  इससे पहले रेलवे बोर्ड ने फैसला किया है कि वो लखनऊ से नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और मुंबई से अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस दोनों ही रूट का संचालन बंद कर देगा। इस आदेश के तहत नई दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन 23 नवंबर से बंद कर दिया गया है, जबकि कल यानी 24 नवंबर को अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया जायेगा।

ये फैसला रेलवे को इसलिए लेना पड़ा क्योंकि कोरोना वायरस के चलते टिकट की कम बुकिंग हो रही थी, जिसके चलते ट्रेन घाटे में चल रही थी। जबकि ये ट्रेन सुविधायों से लैस था, लेकिन यात्रियों के आभाव और फ्लेक्सी किराया से महंगा सफर यात्रियों को राहत नहीं दे सका।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस ट्रेन में करीब 726 यात्री बैठ सकते हैं लेकिन 23 नवबंर के बाद से  केवल 60 से 70 टिकट ही बुक हो रहे थे। इस घाटे के चलते ही तेजस को यार्ड में खड़ा करने का फैसला किया गया है। तेजस ट्रेन को एक बार चलाने का खर्चा करीब 15 से 16 लाख रुपए आता है।तेजस ट्रेन पहली निजी ट्रेन है, जिसका संचालन सरकारी कंपनी IRCTC करती है। पहली बार लखनऊ से तेजस ट्रेन का संचालन चार अक्तूबर 2019 को शुरू हुआ था। अंतिम बार तेजस ट्रेन 22 नवंबर की सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ से नई दिल्ली 200 करीब यात्री लेकर रवाना हुई।

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब तेजस एक्सप्रेस को बंद किया गया था, इससे पहले इसी साल मार्च में इन ट्रेनों का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। मार्च में लॉकडाउन बाद तेजस ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को शुरू हुआ था। तब लग रहा था कि त्योहारी सीजन में तेजस को यात्री मिलेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

इसके अलावा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ठप पड़ी रेलवे सेवाओं को सोमवार से आंशिक तौर पर शुरू किया जा रहा है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को एक ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'पंजाब में 23 नवंबर से रेलवे ट्रैक व स्टेशनों पर किये जा रहे किसान आंदोलन के स्थगित होने पर भारतीय रेल पंजाब, तथा पंजाब से होकर जाने वाली रेल सेवाओं को शुरू करने जा रही है। पिछले कई दिनों से ट्रेन संचालन में बना हुआ गतिरोध दूर होने से यात्रियों, किसानों, व उद्योगों को लाभ होगा।'

बता दें कि इस दौरान किसान आंदोलन के चलते रेलवे को अब तक 2220 करोड़ का नुकसान हुआ है। अकेले उत्तरी रेलवे को 14.85 करोड़ रोज़ाना का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज