लाइव न्यूज़ :

Indian Rail: लापरवाही की पोल?, वजीरगंज स्टेशन-कोल्हना हाल्ट के बीच रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत की ओर...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2024 16:06 IST

Indian Rail: दानापुर रेल मंडल प्रबंधक से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी प्रकार के क्षति की सूचना नहीं है। अधिकारी बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।इंजन को लूप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया।इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

Indian Rail: बिहार में रेलवे की ओर से पटरी की देखभाल में लापरवाही की पोल उस समय खुल गई, जब किऊल रेल लाइन पर शुक्रवार की शाम वजीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के नजदीक एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। इस इंजन को गया की ओर ले जाया जा रहा था, तभी यह अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि कोई बोगी इंजन के साथ नहीं थी। वहीं, इस घटना के बाद रेल राहत दल ने इंजन को ट्रैक पर वापस लाने का प्रयास किया। घटना में किसी प्रकार के क्षति की सूचना नहीं है। अधिकारी बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लूप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया। इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए कि उसे खेत में चले जाने के पीछे की वजह क्या है?

उधर, घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। दानापुर रेल मंडल प्रबंधक से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। जानकारों की मानें तो रेल पटरी के देखभाल ठीक से नही होने के कारण इंजन बेपटरी हो गया और खेत में चला गया।

टॅग्स :Gayaरेल हादसाTrain Accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप