लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान जेल से छूटकर भारत लौटे हामिद अंसारी, सुषमा स्वराज से की मुलाकात

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2018 15:04 IST

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने को लेकर एक सैन्य अदालत ने 2015 में तीन साल की सजा सुनाई थी।

Open in App

पाकिस्तान की जेल से मंगलवार को रिहा होकर भारत लौटे हामिद नेहाल अंसारी ने बुधवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। हामिद अपने परिवार के साथ आकर नई दिल्ली में सुषमा स्वराज से मिले। हामिद की मां ने सुषमा स्वराज से कहा 'मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है। बता दें कि पाकिस्तान की जेल में छह साल की सजा काटने के बाद मंगलवार शाम भारत लौटे मुंबई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद अंसारी का अटारी वाघा सीमा पर परिजनों से पुनर्मिलन हुआ। 

इससे पहले हामिद (33) को भारत भेजने के लिए मंगलवार को पेशावर की जेल से छोड़ा गया। उसे अफगानिस्तान के जरिये अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसने को लेकर 2012 में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से मिलने के लिए गया था। 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने को लेकर एक सैन्य अदालत ने 2015 में तीन साल की सजा सुनाई थी। मुंबई निवासी युवक की सजा की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन कानूनी कागजात तैयार नहीं होने के चलते उसकी भारत वापसी नहीं हो सकी थी। अंसारी से पुनर्मिलन के बाद परिजन बेहद भावकु हो गए। अटारी वाघा सीमा के जरिये जैसे ही उसने भारत की भूमि पर कदम रखा परिजनों ने उसे बाहों में भर लिया। 

बढ़ी हुई दाढ़ी और टोपी पहने हामिद को अपनी मां फौजिया को दिलासा देते, उनके आंसू पोंछते हुए देखा गया जो उसे बाहों में भर लगातार चूम रही थी। हामिद अंसारी और उनके परिजनों ने वापसी पर वतन की माटी को चूमा और अपनी दुआओं को कबूल करने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया किया।

हामिद की वतन वापसी से कुछ देर पहले उसकी मां ने पत्रकारों से कहा कि बेटे की सकुशल वापसी को लेकर उसके परिवार और शुभचिंतकों द्वारा मांगी गईं दुआएं कबूल हुईं। उन्होंने कहा " मैं आज बेहद खुश हूं। मेरे पास अपनी भावनाएं बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। " सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता निहाल अंसारी ने कहा "यह हमारे लिए नया सवेरा है।" हामिद को अटारी वाघा सीमा पर भारतीय अफसरों को सौंपा गया। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद वह भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। 

भारत वापसी के तुरंत बाद डॉक्टरों द्वारा उसकी चिकित्सीय जांच की गई । इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी आपात यात्रा प्रमाण पत्र पर हामिद भारत में दाखिल हुआ। पेशावर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार को अंसारी को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हामिद अंसारीपाकिस्तानसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार