लाइव न्यूज़ :

2016 से 431 अफगान और 2,307 पाकिस्तानी प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता: सरकार

By भाषा | Updated: December 11, 2019 20:08 IST

2016 से 2018 के दौरान 391 अफगान और 1,595 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। साल 2019 में छह दिसंबर तक 40 अफगान और 712 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2016 से दिसंबर 2019 तक 431 अफगान और 2,307 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई साल 2019 में छह दिसंबर तक 40 अफगान और 712 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई

सरकार ने बुधवार को बताया कि साल 2016 से दिसंबर 2019 तक 431 अफगान और 2,307 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2016 से 2018 के दौरान 391 अफगान और 1,595 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। साल 2019 में छह दिसंबर तक 40 अफगान और 712 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई।

मंत्री ने बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने अल्पसंख्यक समुदायों के प्रवासियों की नागरिकता के आंकड़े ऑनलाइन करने का प्रावधान 2018 में किया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन साल में 2016 से 2018 तक 91 अफगान और 1,595 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई।

साल 2019 में छह दिसंबर तक 40 अफगान और 712 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई। राय ने बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए 927 सिखों और हिंदुओं को 2016 से भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज