लाइव न्यूज़ :

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों के नाम किए जारी, आतंकवाद रोधी अभियानों में थे तैनात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 21, 2023 08:25 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल एक आतंकि हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सेना के पांच जवानों के नाम जारी कर दिए गए हैं। इनमें चार पंजाब से थे और एक जवान ओडिशा का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल हुए आतंकी हमले में मारे गए थे पांच जवान।वीरगति को प्राप्त हुए पांच सैनिकों में से चार पंजाब के और एक ओडिशा का रहने वाला था।सेना के अनुसार हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और आतंकवाद रोधी अभियानों में तैनात थे।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को एक आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान मारे गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने इस हमले में जान गंवाने वाले जवानों के नाम जारी किए हैं। वीरगति को प्राप्त हुए पांच सैनिकों में से चार पंजाब के और एक ओडिशा का रहने वाला था।

नागरोटा में तैनात सेना की 16वीं कोर ने शहीद हुए सैनिकों की पहचान- हवलदार मंदीप सिंह, लांसनायक देबाशीश बस्वाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में बताई है। 

देबाशीश बस्वाल ओडिशा के अलगुम सामिल खंडायत के निवासी थे, जबकि मंदीप सिंह पंजाब के चानकोईयां काकन गांव के, हरकृष्ण सिंह तलवंडी बारथ गांव के, कुलवंत सिंह चारिक के और सेवक सिंह वाघा के रहने वाले थे। सेना ने एक बयान में कहा है कि हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे। 

सेना ने इससे पहले कल बताया था कि जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और संभवत: ग्रेनेड की चपेट में आने के कारण उसमें आग लग गई। सेना के मुताबिक आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए दोपहर करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। 

सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा संभवत: ग्रेनेड फेंके जाने के कारण वाहन में आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने वाहन पर गोलियों के निशान देखे हैं और वहां से ग्रेनेड के टुकड़े बरामद हुए हैं, जिससे इसके आतंकी हमला होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज