लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: कभी रस्सी के सहारे तो कभी बोट में बैठकर, आधी रात को सेना के जवानों ने ऐसी बचाई कई जिंदगियां

By आजाद खान | Updated: July 29, 2022 14:32 IST

इस घटना पर बोलते हुए रक्षा मंत्रालय के जम्मू स्थित एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सेना के इंजीनियर्स ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तेजी से कार्रवाई की और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा पुलिस के सहयोग से झूलास में बाढ़ में फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है।इस रेस्क्यू के दो अलग-अलग वीडियो में सुरक्षित रेस्क्यू को दिखाया गया है। सेना द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू में सभी को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से दो वीडियो सामने आए है जिसमें सेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित निकाला है। इस घटना के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान पानी की लहरों बचकर पूरी सावधानी के साथ बाढ़ में फंसे हुए लोगों के पास जाते है और उनका सुरक्षित रेस्क्यू करते है। 

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी अचानक बाढ़ आ गया है। 

बाढ़ में फंसे लोगों को सेना ने बचाया 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं का वीडियो भी जारी हुआ है। वीडियो में देखा गया है कि कैसे सेना के जवान दो अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला है। दोनों जगहों से कुल चार-चार करके आठ लोगों को निकाला गया है। 

जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले की दो अलग-अलग घटनाओं की खबर सेना को मिली थी। इसके बाद सेना ने बचाव अभियान शुरू कर उन्हें बचाया है। रक्षा मंत्रालय के जम्मू स्थित एक जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। 

सेना की इंजीनियर्स की इकाई ने रेस्क्यू को दिया अन्जाम

मामले में बोलते हुए जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, पुंछ नदी के चांडक गांव के पास बीती रात भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में चार लोग फंस गए थे, जिसकी सूचना झूलास स्थित सेना की इंजीनियर्स की इकाई को दी गई थी।

सेना के इंजीनियर्स ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तेजी से कार्रवाई की और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा पुलिस के सहयोग से झूलास में बाढ़ में फंसे हुए चार लोगों को बचाया है।

रस्सी के सहारे लोगों को जवानों ने निकाला सुरक्षित

वहीं एक दूसरी घटना में भी सेना के जवानों ने चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान रस्सी का सहारा लेकर नदी के उस पार जाते है और वहां फंसे चार लोगों को बचाते है। 

वीडियो में यह भी देखा गया है कि पानी की तेज रफ्तार को झेलते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लाते है। वहीं सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद जवानों को हंसते और मुस्कुराते हुए भी देखा गया है। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जवानों ने टीम के साथ में मिलकर फोटो भी खिंतवाया है। 

भाषा इन्पुट के साथ

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल वीडियोभारतीय सेनाSDRFबाढ़Flood
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील