लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आजादी माँगने वाले कभी नहीं होंगे सफल, सेना से नहीं जीत सकते, छोड़नी होगी बंदूक: सेना प्रमुख बिपिन रावत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 10, 2018 12:08 IST

भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि जून 2016 के बाद से कश्मीर में स्थिति ज्यादा बिगड़ी है और घाटी के कुछ नौजवान पाकिस्तान के बहकावे में आ गये हैं।

Open in App

भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने कश्मीरी युवकों के बंदूक उठाने पर चिंता जताते हुए कहा कि जो लोग इन लोगों को यकीन दिलाते हैं कि उन्हें आजादी मिल सकती है वो उन्हें बहका रहे हैं। जनरल रावत ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बुधवार (नौ मई) को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं ऐसे कश्मीरी नौजवानों को बता देना चाहता हूँ कि आजादी संभव नहीं है। ये कभी नहीं होगी। दूसरों के बहकावे में न आएं। आप लोग हथियार क्यों उठा रहे हैं? जो लोग आजादी की माँग करेंगे हम उनका मुकाबला करेंगे और ऐसा कभी नहीं होने देंगे। ऐसा कभी नहीं हो जा रहा।"

जनरल रावत ने कहा कि वो कश्मीरी उग्रवादियों की संख्या को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। रावत ने कहा, "इन आंकड़ों मेरे लिए मायने नहीं रखते क्योंकि मुझे पता है कि ये चक्र चलने वाला है। नए उग्रवादियों की भर्ती हो रही है। मैं केवल इस बात पर जोर देना चाहता हूँ कि ये सब व्यर्थ की कवायद है क्योंकि इससे उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला। आप सेना से नहीं लड़ सकते।" रावत ने कहा कि वो मुठभेड़ों से दुखी होते हैं लेकिन सेना के पास दूसरा विकल्प नहीं है।

जनरल रावत ने कहा, "हमें ये अच्छा नहीं लगता। लेकिन अगर आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो हम आपको अपनी पूरी ताकत से जवाब देंगे। कश्मीरियों को समझना होगा कि सेना उतनी निर्दयता से नहीं पेश आती है। सीरिया और पाकिस्तान को देखिए, वो ऐसे हालत में टैंक का इस्तेमाल करते हैं और हवाई हमले करते हैं। हमारे सैनिक आम नागरिकों की जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं जबकि उन्हें काफी उकसाया जाता है।"

जनरल रावत ने कहा कि उन्हें इस बात का अहसास है कि कश्मीरी युवक सुरक्षाबलों से नाराज हैं लेकिन पत्थरबाजी इसका समाधान नहीं है। जनरल रावत ने कहा कि अगर कश्मीरी लोग चाहते हैं कि हथियार उठाने वाले नौजवान न मारे जाएं तो वो उनसे कहें कि वो हथियार छोड़ दें। जनरल रावत ने कहा कि जून 2016 तक कश्मीर के हालात ठीक थे लेकिन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद से स्थिति बिगड़नी शुरू हुई। जनरल रावत ने कहा कि घाटी के कुछ नौजवान पाकिस्तान के बहकावे में आ गये हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा