लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 घंटे में दिल्ली एनसीआर में भारी तूफान की आशंका, 3 दिन तक खतरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2018 09:19 IST

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'सागर' के संबंध में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को भी अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मई: देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के साथ आंधी के बारे में चेतावनी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महेंद्रगढ़, कोस्ली, गुड़गांव, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभढ़, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

इसके साथ मौसम विभाग ने अडवाइजरी जारी कर आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की भी संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। 

यह भी पढ़ेंः- प्यार के लिए कुछ भी, 6 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'सागर' के संबंध में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को भी अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़े मजबूत होने और फिर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 

खबरों के अनुसार अलर्ट है कि मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज