लाइव न्यूज़ :

रूसी हथियारों को लेकर अमेरिका को भारत की दो टूक- बाकी विकल्प हैं बहुत महंगे: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 14:35 IST

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच भारत लगातार राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए रूस से कम दामों पर हथियार और तेल खरीदने की बात कर रहा है। फिलहाल, अमेरिका को ये बात कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस बीच भारत का कहना है कि रूसी हथियारों के विकल्प बेहद महंगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन और पाकिस्तान का सामना करने के लिए अमेरिका द्वारा हथियारों का विकल्प देने में मदद करने का प्रस्ताव दिया गया था।11 अप्रैल को भारत और अमेरिका के बीच होने वाली 2 +2 बातचीत से पहले नूलैंड से भारत ने कहा कि रूसी हथियारों के विकल्प बहुत महंगे हैं।

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका लगातार भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहा है। बता दें कि अमेरिका लगातार भारत को रूस से हथियार और सस्ता तेल खरीदने को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच इन मुद्दों पर एकांत में होने वाली बातचीत से रुख अलग है। अमेरिका की उपविदेश सचिव विक्टोरिया नूलैंड की भारत यात्रा के दौरान हुई बातचीत का हवाला देते हुए नाम ना बताने की शर्त पर एक सूत्र ने ये जानकारी दी। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान का सामना करने के लिए उन्होंने हथियारों का विकल्प देने में मदद करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, 11 अप्रैल को भारत और अमेरिका के बीच होने वाली 2 +2 बातचीत से पहले नूलैंड से भारत ने कहा था कि रूसी हथियारों के विकल्प बहुत महंगे हैं। इसके अलावा भारतीय कंपनियों के साथ रूस की कंपनियां ज्वाइंट वेंचर करने की भी इच्छुक हैं। इसमें तकनीक का हस्तांतरण भी शामिल है। हालांकि ऐसा करने से अमेरिकी रक्षा कंपनियां कतराती हैं। 

बताते चलें कि भारत और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को टू प्लस टू वार्ता होनी है। दोनों देशों के बीच यह चौथे मंत्रिस्तरीय बातचीत, जिसमें अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। टू-प्लस-टू संवाद के लिएअमेरिका और भारत के विदेश और रक्षा मंत्री पहले सोमवार और मंगलवार को वॉशिंगटन में मुलाकात करेंगे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज