लाइव न्यूज़ :

इंडिया टुडे के जीएम ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ किया बेहद अपमानजनक पोस्ट, कंपनी ने किया बर्खास्त

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2022 15:41 IST

इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने जरनल मैनेजर की अशोभनीय टिप्पणियों पर खेद जताते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। चटर्जी का फेसबुक अकाउंट भी डीएक्टिवेटेड है।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रनील चटर्जी ने फेसबुक में पोस्ट किया था- मैं एक आदिवासी राष्ट्रपति का समर्थन नहीं करतालिखा था - कुछ कुर्सियां सभी के लिए नहीं होती हैं। इससे एक सम्मान जुड़ा होता हैइंडिया टुडे ने चटर्जी की टिप्पणियों पर जताया खेद, किया बर्खास्त

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनके राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर देश के कई हिस्सों में व्यापक रूप से जश्न मनाया गया। इस बीच इंडिया टुडे के जनरल मैनेजर इंद्रनील चटर्जी ने नव-निर्वाचित महामहिम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक पोस्ट किया। बता दें कि इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने जरनल मैनेजर की टिप्पणियों पर खेद जताते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। चटर्जी का फेसबुक अकाउंट भी डीएक्टिवेटेड है।

द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ क्या लिखा था पोस्ट में?

इंद्रनील चटर्जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैं पुराने जमाने का हूं और मुझे इस पर गर्व है। जिस तरह मैं समलैंगिक विवाह का समर्थन नहीं करता, उसी तरह मैं एक आदिवासी राष्ट्रपति का समर्थन नहीं करता। कुछ कुर्सियां सभी के लिए नहीं होती हैं। इससे एक सम्मान जुड़ा होता है। क्या हम एक सफाईकर्मी को दुर्गा पूजा करने की अनुमति देते हैं? क्या मदरसे में कोई हिंदू पढ़ा सकता है? यह कुछ और नहीं बल्कि रबड़ स्टाम्प संवैधानिक प्रमुख बनाने का सत्ताधारी दल का बेहद घटिया सामाजिक-राजनीतिक हथकंडा है, ताकि विपक्षी दलों को ठेंगा दिखाकर कानून आसानी से पारित किया जा सके। आज हमने रायसीना हिल्स की उस कुर्सी को ही नहीं बल्कि एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, एस राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, डॉ. शंकर दयाल शर्मा और राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों को भी अपमानित किया है।

जब सोशल मीडिया पर इंद्रनील की यह पोस्ट वायरल हुई तो उसने अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। इंद्रनील चटर्जी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह इंडिया टुडे ग्रुप में डिप्टी जनरल मैनेजर और रीजनल हेड (ईस्ट) है। 

उधर, इंडिया टुडे ग्रुप ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चटर्जी को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही कंपनी ने इसके लिए खेद व्यक्त भी किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में  इंद्रनील चटर्जी के पोस्ट को आहत करने वाला और मानवीय शालीनता के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ बताया गया है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज