लाइव न्यूज़ :

INDIA-PAKISTAN: दुनिया में किसी भी देश के लिए पड़ोसी हमेशा ‘पहेली’ और बड़ी महाशक्तियां भी ऐसी होती हैं, पाकिस्तान पर जयशंकर का बड़ा बयान, पढ़िए क्या-क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 19:40 IST

INDIA-PAKISTAN: प्रमुख महाशक्तियां ‘पहेली’ होती हैं क्योंकि वे बड़ी हैं, क्योंकि उनके हित व्यापक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देINDIA-PAKISTAN: चीन के साथ चुनौतियां इस दोहरी परिभाषा में फिट बैठती हैं।INDIA-PAKISTAN: पाकिस्तान के साथ संभवत: किस तरह के संबंधों पर विचार कर सकते हैं।INDIA-PAKISTAN: जनता के बीच मजबूत संबंध हैं और भारत के लिए निश्चित रूप से सद्भावना है।

INDIA-PAKISTAN: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ निर्बाध संवाद का कालखंड अब समाप्त हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ‘निष्क्रिय नहीं’ है और घटनाएं सकारात्मक हों या नकारात्मक, भारत प्रतिक्रिया देगा। जयशंकर ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में यह भी कहा कि दुनिया में किसी भी देश के लिए पड़ोसी हमेशा ‘पहेली’ होते हैं और बड़ी महाशक्तियां भी ऐसी होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख महाशक्तियां ‘पहेली’ होती हैं क्योंकि वे बड़ी हैं, क्योंकि उनके हित व्यापक हैं।

उनके पास हमेशा एक एजेंडा होगा, जो हमारे एजेंडा से ‘ओवरलैप’ होगा, लेकिन अलग-अलग कोणों पर, भिन्न भी होगा। जयशंकर ने कहा कि चीन के मामले में आपकी पहेली दोहरी है क्योंकि वह पड़ोसी है और बड़ी महाशक्ति भी है। उन्होंने कहा कि इसलिए, चीन के साथ चुनौतियां इस दोहरी परिभाषा में फिट बैठती हैं।

पूर्व राजनयिक राजीव सीकरी की किताब ‘स्ट्रटेजिक कनन्ड्रम: रिशेपिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी’ में भारत के पड़ोसी देशों के साथ उसके संबंधों और संलग्न चुनौतियां के बारे में बात की गई है। जयशंकर ने यह भी कहा कि पड़ोस में दक्षेस और बिम्सटेक के बारे में बहस हो रही है और ‘‘आप सभी अंतर समझते हैं’’।

पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान के साथ निर्बाध संवाद का कालखंड समाप्त हो गया है। कार्रवाइयों के परिणाम होते हैं और जहां तक जम्मू कश्मीर की बात है, मुझे लगता है कि (अनुच्छेद) 370 हो चुका है। इसलिए आज यह मुद्दा है कि हम पाकिस्तान के साथ संभवत: किस तरह के संबंधों पर विचार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहता हूं कि हम निष्क्रिय नहीं हैं, और घटनाएं सकारात्मक दिशा में हों या नकारात्मक दिशा में, हम प्रतिक्रिया देंगे।’’ अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि सामाजिक स्तर पर दरअसल जनता के बीच मजबूत संबंध हैं और भारत के लिए निश्चित रूप से सद्भावना है।

टॅग्स :पाकिस्तानS Jaishankarचीनशहबाज शरीफशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज