लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जेटली की टिप्पणी पर किया पलटवार, कहा- देश को बकबक करने वाले ब्लॉगर नहीं, वित्त मंत्री की है जरूरत

By भाषा | Updated: October 16, 2018 20:08 IST

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी इस मुद्दे पर जेटली पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा, 'अगर वित्त मंत्री काम करते तो देश की अर्थव्यवस्था की इतनी खराब हालत होती?'

Open in App

वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा राहुल गांधी को ‘मसखरा राजकुमार’ कहकर निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया और कहा कि देश को ‘बकबक करने वाले ब्लॉगर’ की नहीं, बल्कि वित्त मंत्री की जरूरत है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दरबारी विदूषक- श्री जेटली की खोखली बयानबाजी से यह सच नहीं बदलने वाला है कि आप अपनी अयोग्यता छिपाने के लिए सच्चाई पर वार करते हैं, आप अपने कुप्रबंधन के जरिए रुपये पर वार करते हैं, आप अपनी अक्षमता के जरिए निर्यात पर वार करते हैं, आप अपनी नासमझी के जरिए अर्थव्यवस्था पर वार करते हैं।’’ 

उन्होंने जेटली पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘देश को बकबक करने वाले ब्लॉगर की नहीं, वित्त मंत्री की जरूरत है।’’ उधर, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी इस मुद्दे पर जेटली पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा, ‘‘अगर वित्त मंत्री काम करते तो देश की अर्थव्यवस्था की इतनी खराब हालत होती ? यह मजाकिया सरकार है। वित्त मंत्री वित्त मामलों को देखने की बजाय निरर्थक ब्लॉग लिखने में लगे हुए हैं।’’ 

इससे पहले, जेटली ने राफेल विमान सौदा मामले एवं जीएसटी जैसे विषयों को लेकर राहुल गांधी द्वारा बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया औेर आरोप लगाया कि ‘मसखरे राजकुमार’ बार-बार झूठ बोलते हैं और फिर खुद ख्याल कर लेते हैं कि वो सच बोल रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला