लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्य में शीतलहर, केलोंग और माउंट आबू में पारा शून्य से नीचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2020 19:54 IST

भारत मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर चल रही है। आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में पारा माइनस में चला गया है।तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।उत्तर भारत के कई राज्य में कोहरा का असर दिख रहा है।

नई दिल्लीःउत्तर भारत में ठंड जारी है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य शीतलहर की भयंकर चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड सहित कई राज्य में तापमान में गिरावट हुई है। 

इसका असर जनजीवन पर पड़ा है। भारतीय रेल, वायुयान सहित कई परिवहन सेवा पर असर दिख रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में तामपान 5 डिग्री से नीचे चला गया। ठंड को देखते हुए आईएमडी ने अगले 2 से 3 दिनों में कुछ इलाकों में यलो लर्ट तो कुछ के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में केलोंग, काल्पा और मनाली शून्य से नीचे के न्यूनतम तापमान में ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर के काल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा। सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आबू में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री व चुरू में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अभी कई दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह 0.3 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में तापमान 1.0 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.1 डिग्री, वनस्थली में 2.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगह दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी की है। विभाग के अनुसार राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, अलवर व भरतपुर जिले में कहीं कहीं आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पारा शून्य से नीचे गिरना जारी

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया तथा आसमान साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीती रात, श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी रही और आसमान साफ रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि पिछली रात 4.8 डिग्री सेल्सियस था।

इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी जिसके कारण कई जलाशय जम गए। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। संघ शासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने कहा कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम और कोकेरनाग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि जम्मू कश्मीर में इस महीने के अंत तक बहुत अधिक बर्फबारी की उम्मीद नहीं है और 21-22 दिसंबर को कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीहिमाचल प्रदेशजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डबिहारपंजाबहरियाणामध्य प्रदेशझारखंडशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो