लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.2 करोड़ लोगों के मतदान करने के साथ भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: चुनाव आयोग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2024 13:36 IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल और डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान तथा सुरक्षा कर्मी शामिल रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।न्होंने कहा, "अब मीम बनाने वाले कह सकते हैं कि 'लापता जेंटलमैन' वापस आ गए हैं।" कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया।

नई दिल्ली: भारत ने लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह बात कही। राजीव कुमार ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल और डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान तथा सुरक्षा कर्मी शामिल रहे। 

कुमार ने कहा, "भारत ने इस साल लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।" निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ मीम में 'लापता जेंटलमैन' नाम दिए जाने के संदर्भ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, "हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।" उन्होंने कहा, "अब मीम बनाने वाले कह सकते हैं कि 'लापता जेंटलमैन' वापस आ गए हैं।" 

कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान नकदी, मुफ्त उपहारों, मादक पदार्थ और शराब समेत 10,000 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की गई जबकि 2019 में 3,500 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी।

कुमार ने ये भी कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की 495 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए शीर्ष नेताओं को नोटिस जारी किया, कई के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं और शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया।"

कुमार ने कहा, "आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सभी विकास कार्य रुक जाते थे, निर्वाचन आयोग ने 95-98 फीसदी परियोजनाओं में अर्जियां मिलने के 48 घंटे के भीतर अनुमति दी। इसके अलावा हमने 2024 के आम चुनावों में 'डीप फेक', कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा तैयार की गयी बनावटी सामग्री की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण किया।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज