लाइव न्यूज़ :

भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन भारतीयों की मौत पर पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य किया जारी

By भाषा | Updated: April 14, 2020 05:41 IST

रविवार को केरन सेक्टर में घुसपैठिए आतंकियों के एक समूह का सफाया किए जाने के अभियान के दौरान पांच जवान शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है।पाकिस्तान की कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया है।

नयी दिल्ली: भारत ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में तीन आम नागरिकों की मौत पर सोमवार को पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना किसी उकसावे के सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिससे एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।

एक सूत्र ने बताया कि तीन बेगुनाह भारतीय नागरिकों की मौत पर पाकिस्तान को औपचारिक रूप से कड़ा वक्तव्य जारी किया गया। यहां पाकिस्तान उच्चायोग में एक शीर्ष राजनयिक को यह वक्तव्य जारी किया गया। इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय मिशन के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और विरोध दर्ज कराते हुए दावा किया कि भारत ने ही रविवार को धुदनियाल, राखचिकरी, चिरिकोट और बरोह सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि धुदनियाल सेक्टर में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। रविवार को केरन सेक्टर में घुसपैठिए आतंकियों के एक समूह का सफाया किए जाने के अभियान के दौरान पांच जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गयी हैं।

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान की कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2019 में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में 3,200 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पिछले 16 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन की यह सबसे अधिक घटनाएं थीं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज