लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान से किया विशेष अनुरोध, कहा- अपने वायु क्षेत्र से गुजरने दें मोदी का विमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 10, 2019 13:34 IST

पीएम मोदी को बिश्केक में 13 जून और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है.

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी को बिश्केक में 13 जून और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है. पाकिस्तान ने बालाकोट में जैशे मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद 26 फरवरी को अपना वायु क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था.

भारत ने पाकिस्तान से किर्गिस्तान के बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने वायु क्षेत्र से गुजरने देने का अनुरोध किया है. मोदी को बिश्केक में 13 जून और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है. पाकिस्तान ने बालाकोट में जैशे मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद 26 फरवरी को अपना वायु क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था. तब से उसने कुल 11 में से केवल दो वायु मार्ग खोले और दोनों दक्षिण पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ''हमने पाकिस्तान से प्रधानमंत्री के विमान को अपने एक मार्ग से होकर गुजरने देने का अनुरोध किया है जो अभी तक खुला नहीं है. '' सुषमा के विमान को गुजरने की दी थी अनुमति: पाकिस्तान ने 21 मई को भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी वायु क्षेत्र से सीधे उड़ान भरने की खास अनुमति दी थी.

दक्षिण पाकिस्तान में दो मार्गों के अलावा पड़ोसी देश का वायु क्षेत्र वाणिज्यिक विमानों के लिए अब भी बंद है. एयर इंडिया और इंडिगो की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हैं प्रभावित : भारतीय वायु सेना ने 31 मई को घोषणा की थी कि बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय वायु क्षेत्र पर लगाए सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं. हालांकि इससे किसी भी वाणिज्यिक एयरलाइन को फायदा मिलने की संभावना नहीं है जब तक पाकिस्तान अपना वायु क्षेत्र नहीं खोलता. पाकिस्तानी वायु क्षेत्र के बंद होने से एयर इंडिया और इंडिगो की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं.

टॅग्स :इंडियापाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला