लाइव न्यूज़ :

India China Faceoff: लद्दाख में सीमा पर हालात अब भी तनावपूर्ण, लाल सेना के लिए चेतावनी, अब बोली से नहीं गोली से होगी बात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 10, 2020 15:12 IST

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर स्थिति अब भी काफी तनावपूर्ण है। दोनों ओर की सेनाएं पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं। अगर हालात और बिगड़े तो ये चिंताजनक बात होगी। इससे नुकसान दोनों पक्षों का होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनावपूर्ण हालात, चीन की उकसावे वाली हरकत और स्थिति खराब कर सकती हैकई सेक्टरों, खासकर पैंगांग झील के किनारों पर दोनों ओर की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं

जम्मू: लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनावपूर्ण हालात किसी भी समय एलओसी की तरह हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत ही भयानक परिस्थिति होगी और भारतीय सेना के लिए यह दूसरा सियाचिन का युद्ध का मैदान बन जाएगा।

ऐसी आशंका के पीछे के कई कारण हैं। चीनी सेना द्वारा की जाने वाली उकसावे वाली कार्रवाई में पहाड़ियों पर कब्जे की कवायद सबसे प्रमुख है। अभी तक दोनों ही पक्षों ने 1962 के युद्ध के उपरांत कब्जे वाली कवायद कभी नहीं की थी। 

अब पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर चूहे-बिल्ली का खेल आरंभ करने वाली चीनी सेना प्रतिदिन लद्दाख के उन इलाकों में टैंकों, तोपखानों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने में जुटी है जहां उसने कब्जा कर रखा है और भारतीय पक्ष के अनुसार, इन पर अब विवाद है।

जानकारी के लिए पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी यानी लाइन आफ कंट्रोल पर देश के बंटवारे के बाद हुए पहले युद्ध के बाद से ही जीवित जंग के मैदान बने हुए हैं। यहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में गोलियों व गोले की बरसात दोनों पक्षों द्वारा सीजफायर के बावजूद की जा रही है। इस स्थिति के कारण दोनों ओर के नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है।

हालांकि, लद्दाख के विवाद वाले सेक्टरों में नागरिकों की मौजूदगी नगण्य है, पर दोनों ओर की सेनाओं के बीच अगर गोली न चलाने के समझौते टूटते हैं तो दोनों पक्षों को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। 

इसकी आशंका इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि चीनी सैनिकों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना के बाद भारतीय सेना ने लाल सेना को चेतावनी दी है अगर उसने अब अपनी हद लांघी तो उसकी कार्रवाई का जवाब अब बोली से नहीं बल्कि गोली से ही मिलेगा।

लद्दाख में चीन सीमा पर हालात कितने तनावपूर्ण हो चुके हैं अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई सेक्टरों, खासकर पैंगांग झील के किनारों पर दोनों ओर के तोपखाने व टैंक एक दूसरे की तरफ मुंह कर बस आर्डर की प्रतीक्षा कर रहे हैं और जवान कहीं पर 300 फुट की दूरी पर और कहीं एक हजार फुट की दूरी पर आमने सामने हैं। 

ऐसे में चिंता का विषय यह है कि अगर एलएसी की हालत एलओसी की तरह हुए तो दोनों ही पक्षों को भारी नुकसान सहना पड़ सकता है।

टॅग्स :लद्दाखइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल