लाइव न्यूज़ :

इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी: कांग्रेस के जयराम रमेश

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2023 19:41 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक फिर से स्थगित कर दी गई है और 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक दिल्ली में 19 दिसंबर को आयोजित होगीकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को इसकी जानकारी दीउन्होंने कोई कारण नहीं बताया कि 17 दिसंबर से बैठक क्यों स्थगित की गयी

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक दिल्ली में 19 दिसंबर को आयोजित होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक फिर से स्थगित कर दी गई है और 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी। उन्होंने कोई कारण नहीं बताया कि 17 दिसंबर से बैठक क्यों स्थगित की गयी। 

इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित गठबंधन के शीर्ष नेताओं के फैसले के बाद बैठक 17 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। जिसे पहली बार 6 दिसंबर को बुलाई गई थी।

कांग्रेस ने 6 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान के चुनाव नतीजे घोषित होने के दिन बैठक बुलाई थी। जैसे ही भाजपा ने तीन राज्यों में आधे का आंकड़ा पार किया, विपक्षी गुट की बैठक की घोषणा की गई।

कांग्रेस पार्टी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा और अब उत्तरी क्षेत्र में केवल हिमाचल प्रदेश ही बचा है। यह केवल तीन राज्यों में अपने दम पर शासन कर रही है और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में जूनियर पार्टनर के रूप में बिहार और झारखंड में सत्ता में है।

 

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Jairam Rameshकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला