लाइव न्यूज़ :

INDIA Alliance: पीएम पद की दावेदारी को लेकर राजद-कांग्रेस में रार, मृत्युंजय तिवारी ने कहा- पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार बेहतर, समीर सिंह बोले-बयान से बचना होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2023 17:34 IST

INDIA Alliance: कांग्रेस ने नीतीश कुमार को पीएम दावेदार बताने वाले राजद प्रवक्ता को दायरे में रहकर बयान देने की नसीहत दे डाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधान पार्षद समीर सिंह ने कहा कि राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी को पीएम उम्मीदवारी पर किसी तरह के बयान से बचना चाहिए। जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस की माने तो भाजपा को देश से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन अपनी मुहिम में आगे बढ़ रही है।इंडिया गठबंधन आपसी क्षेत्रीय मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ एक कदम और आगे बढ़ने की तैयारी में है।

INDIA Alliance: मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। इस बीच पीएम पद की दावेदारी को लेकर राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। राजद ने नरेंद्र मोदी के सामने नीतीश कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत कर डाली है। वहीं, कांग्रेस ने नीतीश कुमार को पीएम दावेदार बताने वाले राजद प्रवक्ता को दायरे में रहकर बयान देने की नसीहत दे डाली है।

कांग्रेस विधान पार्षद समीर सिंह ने कहा कि राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी को पीएम उम्मीदवारी पर किसी तरह के बयान से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी यादव बोले तो बेहतर होता।

बता दें कि नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार की दावेदारी को लेकर अब तक जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ही बयान आ रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार के इनकार के बाद राजद के प्रवक्ता ने भी नीतीश के समर्थन में बयान देकर गठबंधन के गलियारे में हडकंप मचा दिया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि इंडिया गठबंधन को सबसे पहले बाकी सभी मुद्दे छोड़ पीएम उम्मीदवार का मुद्दा ही सुलझा लेना चाहिए।

जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस की माने तो भाजपा को देश से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन अपनी मुहिम में आगे बढ़ रही है। जिसके कारण भाजपा में बेचैनी का माहौल है। अपनी तीसरी बैठक के जरिए इंडिया गठबंधन आपसी क्षेत्रीय मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ एक कदम और आगे बढ़ने की तैयारी में है। लेकिन राजद पीएम उम्मीदवारी का मुद्दा उठाकर न केवल नीतीश कुमार का विश्वास हासिल करने की कोशिश में है बल्कि बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सीएम पद का रास्ता भी आसान बनाना चाह रही है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला