लाइव न्यूज़ :

चीन में बढ़ते निमोनिया मामलों ने भारत की बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों को गाइडलाइन जारी की

By आकाश चौरसिया | Updated: November 26, 2023 15:40 IST

चीन में फैल रहे निमोनिया मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़े कदम उठाने का निर्णय करते हुए राज्यों को गाइडलाइन जारी कर दी है। इससे पहले भारत में कोविड-19 जैसी महामारी भी फैल चुकी है, जो पहले चीन में शुरू हुई थी, इसलिए यह देखते हुए केंद्रीय मंत्रायल सतर्क हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में बढ़े रहे निमोनिया केस के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइनसभी राज्यों को जिले स्तर पर समीक्षा करने के लिए कहा गया- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोविड-19 भी इससे पहले भारत में फैला था, जिसका विस्तार पहले चीन में हुआ था

नई दिल्ली: चीन में फैल रहे निमोनिया मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़े कदम उठाने का निर्णय करते हुए राज्यों को गाइडलाइन जारी कर दी है। इससे पहले भारत में कोविड-19 जैसी महामारी भी फैल चुकी है, जो पहले चीन में शुरू हुई थी, इसलिए यह देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने श्वसन संबंधी बीमारियों के खिलाफ तैयारियों की समीक्षा करने का निर्णय किया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर श्वसन संबंधी बीमारियों के खिलाफ तैयारियों के उपायों की सक्रिय समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल तैयारी उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह देता है। 

केंद्रीय मंत्रालय ने कहा, "सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश 'कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश' लागू करेंगे। जिला और राज्य स्तर पर निगरानी द्वारा ILI/SARI (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी/गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के रुझानों की बारीकी से परखा जाएगा। श्वसन संबंधी बीमारी में वृद्धि मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे सामान्य कारणों से होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।" 

इससे पहले केरला स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि स्वास्थ्य आधिकारिक टीमें प्रदेश भर में सतर्क हैं। बता दें कि केरला कोविड-19 के समय में काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

वीना जॉर्ज ने मीडिया से कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को चीन के साथ इस पर चर्चा की। डब्ल्यूएचओ ने चीन के साथ बच्चों में देखे जाने वाले निमोनिया पर चर्चा की है। हम जो जानते हैं वह यह है कि चीन ने स्पष्ट किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। जब खबर सामने आई, हमारी विशेषज्ञ समिति ने स्थिति का विश्लेषण करने के लिए बैठक की। कल, मैंने बीएमई और डीएचएस के डॉक्टरों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।''

टॅग्स :मनसुख मंडावियाचीननिमोनियाकोविड-19 इंडियाभारतकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?