लाइव न्यूज़ :

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर में आयकर विभाग की जॉंच, कर्मचारियों के फोन-कम्प्यूटर जब्त: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2023 14:59 IST

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर में आयकर विभाग ने मंगलवार को छापा मारा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे।सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की ओर से इसे छापा नहीं बल्कि सर्वे बताया गया है।दिल्ली में कर्मचारियों को फोन जब्त किए गए, ऑफिस भी बंद किया गया।

नई दिल्ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में आयकर विभाग के अधिकारी जॉंच के लिए पहुचे हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ कर्मचारियों और पत्रकारों के फोन और कम्प्यूटर जब्त किए गए हैं। सूत्रों ने साथ ही बताया कि कर्मचारियों को घर जाने को कहा गया है और दफ्तर को बंद कर दिया गया है। 

दिल्ली में बीबीसी का ऑफिस KG मार्ग के HT हाउस बिल्डिंग में स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, आईटी अधिकारी बीबीसी के वित्त विभाग में कुछ दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में गुजरात दंगों को लेकर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री सामने आई थी, जिसे लेकर विवाद मचा था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसके लिंक तमाम प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश भी दिए थे।

बीबीसी के कार्यालय में आयकर अधिकारी- 'ये छापा नहीं है सर्वे है'

रिपोर्ट्स के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह बीबीसी के दफ्तर पहुंची और इसे आयकर अधिकारी सर्वे तथा कुछ दस्तावेजों की जांच बता रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग के एक सूत्र ने कहा, 'हमारे अधिकारी अकाउंट बुक चेक करने गए हैं। यह सर्च नहीं है।'

बता दें कि बीबीसी हाल ही में अपनी एक डॉक्यूमेंट्री- 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर चर्चा में था। यह 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित था। सरकार की ओर से 21 जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे।

कांग्रेस ने कहा- ये अघोषित आपातकाल

बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग के सर्वे को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा कि ये अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।'

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि।'

फिलहाल पूरे मामले में आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, बीबीसी के लंदन स्थित मुख्यालय में भी इनकम टैक्स रेड छापे की जानकारी पहुंचा दी गई है। 

टॅग्स :बीबीसीआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबारITR-2 Filing: बिना किसी गलती के भरना है ITR-2? आज ही तैयार कर लें ये कागजात, मिनटों में होगा काम

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज