लाइव न्यूज़ :

चूड़ी विक्रेता की पिटाई जैसी घटनाएं विधानसभा चुनावों से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास हैं : कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:01 IST

Open in App

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी विक्रेता की पिटाई के मामले को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ‘सांप्रदयिक विवाद भड़काने और ध्रुवीकरण’ के लिए यह भूमिका तैयार की जा रही है। विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग हिंदू संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ये घटनाएं राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक टकराव भड़काने और ध्रुवीकरण के लिए भूमिका रचने का प्रयास है। पहले गाजियाबाद, कानपुर और अब इंदौर। ये कौन लोग हैं, जिनका यह फैसला करने का हौसला बढ़ा हुआ है कि क्या सही है और क्या गलत है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर राज्य (मप्र) के गृह मंत्री भीड़ द्वारा हिंसा को उचित ठहराएंगे तो फिर वह गृह मंत्री की कुर्सी पर क्यों बने हुए हैं?’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ गरीब चूड़ी वाले को पीटा भी जाएगा और उसे ही जेल भेजा जाएगा। हिंसा फैलाकर महान हिंदू संस्कृति का अपमान कर रहे हैं ये गुंडे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई