लाइव न्यूज़ :

भाकपा-माले की रैली में विधायकों ने पेपर लीक को लेकर पूछे सवाल, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2023 18:00 IST

भाकपा-माले के तरफ से बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ महारैली में पूरे राज्य से 25,000 से अधिक समर्थक जमा हुए। इसमें विधायकों ने बिहार में पेपर लीक पर सवाल खड़े किए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम सभी को सरकार के भरोसे नहीं रहना है बल्कि आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तब यह चेहरा साफ हो जाएगा।दीपांकर भट्टाचार्य ने विपक्षी एकता की वकालत की करते हुए कहा कि भाजपा से लड़ने के लिए विरोधी दलों को एक साथ आना चाहिए।

पटना: भाकपा-माले के तरफ से बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ महारैली में पूरे राज्य से 25,000 से अधिक समर्थक जमा हुए। इसमें विधायकों ने बिहार में पेपर लीक पर सवाल खड़े किए।

वहीं रैली को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम सभी को सरकार के भरोसे नहीं रहना है बल्कि आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। आंदोलन की राह पर जाकर हम सरकार से अपनी बात मनवाएंगे। अपना अधिकार लेकर रहेंगे। 

प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तब यह चेहरा साफ हो जाएगा। दीपांकर भट्टाचार्य ने विपक्षी एकता की वकालत की करते हुए कहा कि भाजपा से लड़ने के लिए विरोधी दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का जादू नहीं चलेगा? उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बहुत सारे चेहरे हैं, जो प्रधानमंत्री पद के लिए काबिल हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक चेहरे की बता करती है तो वह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। साल 2023 विपक्षी एकता को मजबूत करने का साल होगा। दीपांकर भट्टाचार्य ने बीबीसी कार्यालय पर हुए सर्वे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा कि अडानी मुद्दे पर सरकार की स्पष्ट चुप्पी से पता चलता है कि सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। जो कतई सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी का आत्मनिर्भर नहीं बल्कि यह मोदी और अडाणी का भारत है। हर तरफ संकट ही संकट है। संकट से देश को बचाना है तो हमें एक होना होगा। केंद्र की सरकार जनता की नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम 50 साल तक देश पर राज करेंगे। यह लोकतंत्र की भाषा नहीं बल्कि राजतंत्र की भाषा है। यह नहीं चलेगा। दीपंकर ने नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से की और कहा कि अब गुजरात की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन गुजरात को हमें याद रखना होगा जैसे हिटलर को हम याद करते हैं।

टॅग्स :बिहारनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो