लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे में ड्राइवर ने जानबूझकर शेड में सो रहे कुत्ते को कुचला, क्रूरता भरी ये घटना सीसीटीवी में कैद, केस दर्ज

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: September 2, 2021 21:20 IST

महाराष्ट्र के पुणे (Maharshtra Pune)  से एक दिल दहलादेने वाली खबर सामने आई है. पुणे में एक ट्रक ड्राइवर ने शेड में सो रहे कुत्ते को जानबूझकर ट्रक से कुचल कर मार डाला. क्रूरता भरी ये घटना वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. इस मामले में एनिमल एक्टिविस्ट नीना राय ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है. 

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे (Maharshtra Pune)  से एक दिल दहलादेने वाली खबर सामने आई है. पुणे में एक ट्रक ड्राइवर ने शेड में सो रहे कुत्ते (Dog News) को जानबूझकर ट्रक से कुचल कर मार डाला. क्रूरता भरी ये घटना वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. इस मामले में एनिमल एक्टिविस्ट नीना राय ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना बीती 30 अगस्त की है. ट्रक ड्राइवर आरोप है कि उसने रात के वक्त रोड़ पर सो रहे कुत्ते पर जानबूझकर ट्रक चढ़ाया और कुचलते हुए कई मीटर तक उसे घसीटता रहा. पुणे के चतुश्रिंगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, पेन क्लब रोड पर कुत्ते को कुचलने के मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एनिमल एक्टिविस्ट नीना राय ने एफआईआर में आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती 30 अगस्त को शेड के साइड में सो रहे स्ट्रीट डॉग पर ट्रक ड्राइवर ने इरादतन ट्रक चढ़ाया था. जबकि वो कुत्ता शेड के अंदर सो रहा था. 

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज के मुताबिक, शेड के अंदर सो रहे कुत्ते को ट्रक ड्राइवर ने देख लिया था बावजूद इसके उसने कुत्ते को ट्रक से कुचला कुछ दूर तक घसीटते रहा. लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर वहां से भाग निकला.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस मामले में चतुरश्रिंगी पुलिस स्टेशन के अधिकारी जाकिर मनियार ने कहा कि, हमारे पास इस घटना की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास आया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास घटना के गवाह भी है और ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. हम उसे एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार कर लेंगे. 

टॅग्स :PuneMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो