लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एकनाथ खड़से के बाद BJP के एक और बड़े नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है वजह

By अनुराग आनंद | Published: November 17, 2020 4:49 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खुद जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने फेसबुक पर पार्टी छोड़ने के बाद जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने लिखा कि मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने भारतीय जनता पार्टी से कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था।

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एकनाथ खड़से के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने भी पार्टी छोड़ दी है। 

इस संबंध में खुद गायकवाड़ पाटिल ने फेसबुक पर पार्टी छोड़ने के बाद खुद जानकारी दी है। मंगलवार सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बच्चू पाटिल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि मैं पार्टी के लिए मेहनत करने और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार था, लेकिन पार्टी ने मुझे लंबे समय से कोई मौका नहीं दिया इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। 

अपने इस्तीफा के बाद जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने ये कहा-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने लिखा कि मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके बाद अपने फेसबुक पर भी गायकवाड़ ने इस पत्र की कॉपी को साझा किया है। 

उन्होंने कहा कि मैं सांसद या फिर विधायक बनने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहता हूं। इसके लिए करीब एक दशक से मैं जिम्मेदारी मांग रहा हूं, लेकिन पार्टी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दिया जिसके बाद मैं इस्तीफा दे रहा हूं। यहां क्लिक कर उनके फेसबुक पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

एकनाथ खड़से पहले ही भाजपा से दे चुके हैं इस्तीफा

जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने भारतीय जनता पार्टी से कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके बाद ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को ज्वाइन कर लिया था। हालांकि, इस इस्तीफे के बाद खडसे ने महाराष्ट्र क पूर्व सीएम देवेन्द्र फड़नवीस पर हल्ला बोला था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को इस्तीफा सौंपने के बाद खडसे ने कहा था कि वह व्यक्तिगत कारण से पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन, उसके बाद मीडिया में दिए बयान में खडसे ने जमकर फड़नवीस को कोसा था। उन्होंने कहा था कि मेरी इच्छी नहीं थी पार्टी छोड़ने की लेकिन एक व्यक्ति की वजह से छोड़ना पड़ रहा है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंद्रकांत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAshok Chavan Joins BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देखें वीडियो

भारतगृह मंत्री अमित शाह मुंबई में इंडिया ग्लोबल फोरम के NXT10 निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, 6 मार्च को है कार्यक्रम

भारतMumbai: राजनीतिक करियर की नई शुरुआत, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा-बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, देखें वीडियो

भारतMaharashtra: अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के बाद आज होंगे भाजपा में शामिल

भारत"अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता की कार्यशैली से खफा थे, पार्टी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया", संजय निरुपम ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतJEE Main 2024 Result: परिणाम में 23 अभ्यर्थियों ने 100 अंक से किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

भारतKisan Andolan Live: दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशन पर गेट बंद, आखिर वजह

भारतDMK leader V Senthil Balaji: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, आखिर वजह

भारतRajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए इन पर खेला दांव, बीजेपी को मात देने की कोशिश, देखें लिस्ट

भारतFarmers Protest Delhi Chalo March LIVE Updates: ‘दिल्ली चलो मार्च’ का ऐलान, आंदोलन का मुद्दा फिर गर्माया, समस्याओं की जड़ में जाने पर ही बदलेगा कृषि क्षेत्र का चेहरा