लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मॉडल प्रश्न पत्र, ‘गैंबलिंग’ की जगह ‘गांधीजी’ छपा, कांग्रेस नीत सरकार की किरकिरी

By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:45 IST

इस मॉडल टेस्ट पेपर के पहले पेज के सातवें सवाल में अंग्रेजी में प्रश्न है कि सुबुद्धि और कुबुद्धि की विशेषताएं क्या होती हैं? इसके जवाब में अंग्रेजी में ही लिखा गया है - 'सुबुद्धि एक ईमानदार इंसान था और उसने अच्छी जिंदगी जी। कुबुद्धि एक दुष्ट इंसान था और उसने दारू पीने और ‘गांधीजी’ की जिंदगी जी।'

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल ‘गांधीजी’ की जगह यहां पर ‘गैंबलिंग’ (जुआ खेलने) छपा होना चाहिए था। पूरा विवाद इसी शब्द पर खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया, ‘‘छपाई में हुई गलती को मेरे संज्ञान में लाया गया है।

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जारी ‘मॉडल प्रश्नपत्र’ में ‘गैंबलिंग’ की जगह ‘गांधीजी’ छप जाने से प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार की किरकिरी हो गई है।

इसके बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। यह गलती मध्य प्रदेश बोर्ड के 2019-20 शैक्षणिक सत्र की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए बनाये गये मॉडल टेस्ट पेपर नंबर-3 में हुई है। इस मॉडल टेस्ट पेपर में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिये गये हैं, ताकि छात्र-छात्राएं अपने फाइनल पेपर में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

इस मॉडल टेस्ट पेपर के पहले पेज के सातवें सवाल में अंग्रेजी में प्रश्न है कि सुबुद्धि और कुबुद्धि की विशेषताएं क्या होती हैं? इसके जवाब में अंग्रेजी में ही लिखा गया है - 'सुबुद्धि एक ईमानदार इंसान था और उसने अच्छी जिंदगी जी। कुबुद्धि एक दुष्ट इंसान था और उसने दारू पीने और ‘गांधीजी’ की जिंदगी जी।'

दरअसल ‘गांधीजी’ की जगह यहां पर ‘गैंबलिंग’ (जुआ खेलने) छपा होना चाहिए था। पूरा विवाद इसी शब्द पर खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया, ‘‘छपाई में हुई गलती को मेरे संज्ञान में लाया गया है। इसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला